BS6 Honda X-Blade
होंडा ने BS6 X-Blade बाइक का अपडेटेड मॉडल बाजार में लॉन्च कर दिया है. होंडा की यह बाइक इको टेक्नोलॉजी से लैस है. साथ ही इसमें हल्के कॉस्मेटिक बदलाव और कुछ नए फीचर शामिल किए गए हैं.
आइए देखते हैं फीचर्स-
नई Honda X-Blade में रोबो-फेस LED हेडलैम्प, फ्यूल टैंक पर नए डायनैमिक ग्राफिक्स, ड्यूल आउटलेट मफलर, चंकी ग्रैब रेल्स, शार्प ऐज साइड कवर्स, ब्लैक फ्रंट फॉर्क कवर, हगर फेंडर्स, LED टेललैम्प और हैजर्ड स्विच जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा लिंक टाइप गियर शिफ्टर लॉन्ग सीट, डिजिटल मीटर और गियर पोजीशन इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.
ब्रेकिंग सिस्टमअपडेटेड एक्स-ब्लेड एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) से भी लैस है. इसके दोनों वेरियंट में फ्रंट में 276 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है. ड्यूल डिस्क वेरियंट में रियर में 220 mm डिस्क ब्रेक और सिंगल डिस्क वेरियंट में रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक है. इसके फ्रंट में टेलेस्कोपिक और रियर में हाइड्रोलिक मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें : Honda का धमाकेदार ऑफर! Shine और Activa पर देना होगा 50% EMI, जानें कैसे उठाएं फ़ायदा
इंजन
Honda X-Blade में 162.71cc का PGM-FI फ्यूल सिस्टम के साथ BS6 कम्प्लायंट इंजन दिया गया है. यह इंजन 5500rpm पर 14.7nm के टार्क के साथ 8000rpm पर 14bhp की अधिकतम पावर देता है. इसमें 5-स्पीड ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है. कंपनी के अनुसार PGM-FI सिस्टम में 8 ऑनबोर्ड सेंसर का उपयोग किया गया है. जो पावर और परफोर्मेंस के लिए इंधन और हवा के मिश्रण को इंजेक्ट करता है. कंपनी का दावा है कि पहले के मुकाबले अपग्रेडेड इंजन बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज देगा.
इसके अलावा बाइक में अपडेटेड स्ट्रीट-टेक डिजिटल मीटर है, जिसमें डिजिटल क्लॉक, गियर पोजिशन इंडिकेटर और सर्विस ड्यू इंडिकेटर जैसी सुविधाएं हैं. इसकी सीट 582 mm लंबी है, जबकि बाइक की सीट हाइट 795 mm है. एक्स-ब्लेड की फ्यूल टैंक कपैसिटी 12 लीटर है.
First published: July 7, 2020, 4:05 PM IST