मौसम के तेवर ठंडे: राजधानी में दो दिन में 7.4 डिग्री तक लुढ़का रात का पारा; उत्तर से आ रही सूखी सर्द हवाओं से ठंड का यू-टर्न

मौसम के तेवर ठंडे: राजधानी में दो दिन में 7.4 डिग्री तक लुढ़का रात का पारा; उत्तर से आ रही सूखी सर्द हवाओं से ठंड का यू-टर्न


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Madhya Pradesh Bhopal Weather News Today, Winter 2020 News; Mercury Drops Below 7.4 Degrees In Two Days

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर एयरपोर्ट रोड की है, जहां पर सूरज ढलने के साथ ही ठंडक भी महसूस हो रही है।

  • वजह- उत्तर भारत के पहाड़ों में हुई है जबरदस्त बर्फबारी से बदला मौसम
  • मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी डिस्टरबेंस की वजह से फिर बढ़ सकता है तापमान

तीन दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ के के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हुई है। गुरुवार शाम से हवा का रुख पूर्वी से उत्तर-पूर्वी हो गया है। शुक्रवार सुबह से सूखी सर्द हवा ने ठंड को बनाए रखा। इससे तापमान में जबरदस्त फाल डाउन देखने को मिला है। दो दिन में पारा 7.4 डिग्री गिरकर 12 डिग्री पर आ गया है, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। वहीं 19 नवंबर को रात का तापमान 19.4 डिग्री था।

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से प्रदेश के कई स्थानों पर दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर से आगे बढ़ जाने की वजह से हवा का रुख उत्तरी हो गया है। इससे रात के तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने बताया कि पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तरी महाराष्ट्र की तरफ खिसक गया है। एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन ​​​​) दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से बिहार तक बनी हुई है। इन दो सिस्टम के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो रही थी। इससे प्रदेश के शेष हिस्से में मौसम शुष्क बना रहने के कारण तापमान में गिरावट होने लगी है।

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इस सिस्टम के शनिवार को आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद हवा का रुख उत्तरी होने के आसार हैं। उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं से प्रदेश में दो दिन में ठंड के तेवर काफी तीखे हो सकते हैं।

ये रही वजह

  • हवा का रुख दक्षिण, दक्षिण पूर्वी से बदलकर उत्तर पूर्वी हुआ
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हुई बारिश से ठंडक
  • धुंध के कारण दिन में धूप नहीं निकली तो हीटिंग नहीं हुई

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी के मुताबिक, 22 नवंबर को दक्षिणी विक्षोभ उत्तर भारत में दस्तक देने वाला है। हालांकि ये बहुत स्ट्रांग नहीं होगा, लेकिन रात के पारे में हल्की बढ़ोत्तरी होगी। इसके बाद 23-24 नवंबर से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। हवाओं का रुख बदलने से बादल छाने लगेंगे। रात के तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज होने लगेगी।



Source link