- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Before The Market Closes In Bhopal, People Kept Shopping Till The Last Minute, Shopkeepers Downed Shutters
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में शनिवार को मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। रोशनपुरा चौराहे पर बस ड्राइवर को मास्क पहनाते पुलिसकर्मी।
राजधानी में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी के बाद अब से थोड़ी देर में बाजार बंद हो जाएंगे। पहले राज्य सरकार ने रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया था, लेकिन शनिवार को दिन क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में शहर के व्यापारियों ने लिखकर दे दिया कि वह बाजार रात 8 बजे से बंद कर देंगे, लेकिन शराब दुकानें रात 10 बजे ही बंद की जाएगी।

बाजार में काफी भीड़ देखी जा रही है। कई लोग मास्क भी नहीं लगाए हैं।
आज से ही राजधानी में नाइट कर्फ्यू 10 बजे से लागू हो जाएगा। इसके बाद लोगों के घूमने पर भी पाबंदी होगी। जिस क्षेत्र में ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं, उस क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया बनाया जाएगा। संक्रमण बढ़ने के चलते प्रदेश सरकार ने भोपाल सहित पांच जिलों इंदौर, ग्वालियर, विदिशा और रतलाम रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। इस पर भोपाल क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में आम सहमति बन गई है। यहां व्यापारियों ने लिखित में बाजार 8 बजे से बंद करने की सहमति दे दी है।