‘छोरी’ की शूटिंग के लिए: फिल्म एक्ट्रेस नुसरत भरुचा चार्टर्ड प्लेन से भोपाल पहुंचीं

‘छोरी’ की शूटिंग के लिए: फिल्म एक्ट्रेस नुसरत भरुचा चार्टर्ड प्लेन से भोपाल पहुंचीं


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नुसरत हॉरर फिल्म छोरी की शूटिंग के लिए शहर में आई हैं।

फिल्म एक्ट्रेस नुसरत भरूचा शनिवार को चार्टर्ड प्लेन से भोपाल पहुंचीं। अभी तक अलग-अलग किरदार लोगों का मनोरंजन करती रहीं नुसरत अब हॉरर फिल्म से फैंस को डराने आ रही हैं। नुसरत भोपाल में हॉरर फिल्म ‘छोरी’ की शूटिंग के लिए पहुंची हैं। इन दिनों अमेजन प्राइम पर नुसरत ‘छलांग’ में स्कूल टीचर के किरदार में नजर आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक नुसरत का शूटिंग से पहले कोरोना टेस्ट होगा। इसके बाद वे भोपाल और पिपरिया में होने वाली फिल्म की शूटिंग में भाग लेंगी। उनके साथ एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ भी भोपाल पहुंची हैं।

मराठी फिल्म की रीमेक में आएंगी नजर

नुसरत ‘छोरी’ फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म ‘लापाछपी’ का रीमेक है। नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखा, ‘अपनी अगली फिल्म ‘छोरी’ को लेकर रोमांचित हूं। कुछ चौंकाने वाला और डरावना आपके सामने आने वाला है।

फिल्म की कहानी है डरावनी

2017 में यह फिल्म चर्चा में आई थी। इसमें कुछ पुरानी मान्यताएं दिखाई गई हैं, जिनकी कहानी काफी डरावनी है। फिल्म डरावनी होने के साथ इमोशनल भी है। फिल्म ‘छोरी’ की स्क्रिप्ट विशाल कपूर ने लिखी है, उन्होंने ही ओरिजिनल फिल्म लिखी थी। हिंदी रीमेक को विशाल फुरिया डायरेक्ट करेंगे उन्होंने ही ‘लापाछपी’ को डायरेक्ट किया था।



Source link