सतर्कता: क्लास में ही नहीं, ब्रेकफास्ट और लंच में भी बनाई दूरी

सतर्कता: क्लास में ही नहीं, ब्रेकफास्ट और लंच में भी बनाई दूरी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय ने शुरू की कक्षाएं, पहले दिन पहुंचे 15 स्टूडेंट्स, हुई मार्शल आर्ट-क्राफ्ट की क्लास

मप्र नाट्य विद्यालय परिसर में शनिवार को लॉकडाउन के बाद पहली फिजिकल क्लास शुरू हुई। सुबह 7.20 पर जैसे ही स्टूडेंट्स विद्यालय परिसर में पहली कक्षा के लिए पहुंचे तो थर्मल स्क्रीनिंग के बाद हैंड सैनिटाइजेशन किया गया। क्लासरूम पहले से सैनिटाइज किए गए थे।

क्लास के दौरान बच्चों को मास्क न लगाना पड़े इसके लिए कक्षा में गद्दियां डेढ़ से दो फीट की दूरी पर लगाई गई, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। पहले दिन 26 में से 15 विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे। पहले दिन तीन कक्षाएं लगीं। जिसमें एक्शन, ताइक्वांडो की क्लास विशेषज्ञ परवेज खान ने, एक्टिंग की क्लस एनएसडी की वंदना वशिष्ठ और क्राफ्ट की क्लास आर्ट एंड क्राफ्ट स्पेशलिस्ट दीपक सोनी ने ली।

पगड़ी बनाने की ट्रेनिंग
क्राफ्ट वर्कशॉप में विशेषज्ञ दीपक सोनी ने स्टूडेंट्स को लोक आधारित नाटकों की वेशभूषा की जानकारी दी। इसमें पहले दिन मालवांचल में पहनी जाने वाली पगड़ी तैयार करनी सिखाई। परवेज खान ने स्टूडेंट्स को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी। उन्होंने स्टूडेंट्स को मार्शल आर्ट की टेक्निक्स के बारे में बताया। साथ ही, वह टेक्नीक सिखाई कि जो फिल्मों में फाइट सीन दिखाने के लिए इस्तेमाल होते हैं। इसमें मुक्के और चेहरे के बीच दूरी रहती है।



Source link