Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे गोविंद सिंह राजपूत और परिवार।
मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और हाल ही में सागर जिले की सुरखी विधानसभा से उपचुनाव जीते गोविंदसिंह राजपूत ने परिवार के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। उन्होंने सागर जिले के साथ ही प्रदेश की सुख-शांति और विकास पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की बाबा महाकाल से प्रार्थना की। उनके साथ परिवार के सविता सिंह राजपूत और आकाश सिंह राजपूत ने भी दर्शन-पूजन किए। विदित हो कि कांग्रेस की सरकार में भी वे मंत्री थे और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। उपचुनाव में कड़े मुकाबले के बावजूद उन्होंने बड़े वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। जल्द ही गोविंदसिंह राजपूत के फिर से मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है।