क्या बढ़ेंगी ज्योतिरादित्य की मुश्किल! भोपाल के स्पेशल कोर्ट में सिंधिया के खिलाफ परिवाद दायर | bhopal – News in Hindi

क्या बढ़ेंगी ज्योतिरादित्य की मुश्किल! भोपाल के स्पेशल कोर्ट में सिंधिया के खिलाफ परिवाद दायर | bhopal – News in Hindi


ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ भोपाल की अदालत में परिवाद दायर

पिछले महीने जे एम एफ सी पवन कुमार पटेल ने राज्य सभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया (scindia) के खिलाफ दायर परिवाद को वापस कर दिया था. उस परिवाद में सिंधिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस (case) दर्ज करने की मांग की गयी थी.

भोपाल.राजधानी भोपाल (bhopal) की स्पेशल कोर्ट (special court) में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के खिलाफ परिवार दायर किया गया है. कांग्रेस नेता गोपीलाल भारती ने ये परिवाद दायर किया है. उनका आरोप है कि भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में सिंधिया के ख़िलाफ़ एफ आई आर दर्ज हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी उन्होंने अपने नामांकन में नहीं दी. उन्होंने जानकारी को छुपाया.

कांग्रेस नेता गोपीलाल भारती ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ दायर किये परिवाद में आरोप लगाए हैं कि सिंधिया ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के साथ जो शपथ पत्र प्रस्तुत किया है, उसमें तथ्यों को छुपाया गया है. व्यापम कांड में सितंबर 2017 में भोपाल की विशेष अदालत के आदेश पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं कमलनाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. भारती का आरोप है कि सिंधिया ने अपने ऊपर चल रहे इन आपराधिक मामलों की जानकारी हाल ही में हुए राज्यसभा के नामांकन के साथ पेश किए शपथपत्र में नहीं दी है. इस कारण सिंधिया के खिलाफ धारा 177, 181, 182, 281, 420, 465, 471, 120 बी एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए. भारती का परिवाद सुनवाई के योग्य है या नहीं इस पर अब कोर्ट फैसला करेगा.

पहले वापस हो चुका है परिवाद
पिछले महीने जे एम एफ सी पवन कुमार पटेल ने राज्य सभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ दायर परिवाद को वापस कर दिया था. उस परिवाद में सिंधिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की मांग की गयी थी. कोर्ट ने कहा था कि जनप्रतिनिधियों के केस की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय का गठन किया गया है. इस मामले की सुनवाई का अधिकार विशेष न्यायालय को है. इसलिए परिवादी वहां अपना परिवाद पेश कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने जनप्रतिनिधियों के केस की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय के गठन आदेश दिया है. भोपाल में विशेष न्यायालय बनाया गया है.ये विशेष न्यायालय के अधिकार क्षेत्र का मामला है.


Published by:
Swapna Guru


First published:
July 8, 2020, 7:19 AM IST





Source link