- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Tourism, Minto Hall, Boat Club, Wind & Waves Gets ISO Certificate
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आईएसओ प्रमाणित हुई एमपी टूरिज्म का विंड एंड वेव्स रेस्टोरेंट
- गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली और खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के आधार पर मिला सर्टिफिकेट
पर्यटन के क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष विभिन्न स्तरों पर राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के साथ ही मप्र पर्यटन अब गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली और खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के मानकों के स्तर पर देश के अन्य राज्यों के पर्यटन निगम की अपेक्षा बहुत आगे है। यह जानकारी म.प्र. राज्य पर्यटन विकास के प्रबंध संचालक एस विश्वनाथन ने दी। उन्होंने बताया कि भोपाल के अंतराष्ट्रीय कंन्वेंशन सेन्टर, मिन्टो हॉल, बोट क्लब, विंड एण्ड वेव्ज़, सहित निगम की कुल 21 इकाईयों को आईएसओ सर्टिफकेट प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से म.प्र. पर्यटन विकास निगम देश में इतने अधिक आईएसओ मान्यता प्राप्त होटल्स, मोटल्स, रिसॉर्ट्स आदि इकाईयों का संचालन करने वाला देश का एक मात्र राज्य बन गया है।
प्रबंध संचालक विश्वनाथन ने आगे बताया कि गत माह, मेसर्स कॉर्पोरेट सर्टिफिकेशन्स एवं सर्विसेस की टीम द्वारा निगम की इकाईयों का परिक्षण व निरीक्षण किया जाकर निगम की 21 इकाईयों को तीन श्रेणियों गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली और खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के मानकों के अंर्तगत चुना गया।
निगम की निम्नलिखित इकाईयां जो आईएसओ प्रमाणित हुईं-
1. कल्चुरी रेसीडेंसी, जबलपुर 2. शिप्रा रेसीडेंसी, उज्जैन 3. बेतवा रिट्रीट, ओरछा
4. जंगल कैम्प मंडला, पन्ना 5. परसिली रिसोर्ट, परसिली 6. बोट क्लब, भोपाल
7. व्हाइट टाइगर फॉरेस्ट लॉज, बांधवगढ 8. किपलिंग कोर्ट, पेंच 9. सरही रिसोर्ट, सरही
10. बघिरा जंगल रिसोर्ट, मोचा 11. कान्हा सफारी लॉज, मुक्की 12. चंपक बंगलों, पचमढ़ी
13. ग्लेन व्यू, पचमढ़ी 14. बाइसन रिसोर्ट, मढ़ई 15. होटल उज्जैयनी, उज्जैन
16 मैकल रिसोर्ट, बरगी 17 विन्ड एण्ड वेव्ज़, भोपाल
19. मिंटो हॉल, भोपाल 20. होटल लेक व्यू, भोपाल 21. पलाश रेसीडेंसी, भोपाल