इरफान पठान ने अपने बड़े भाई को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया (फोटो क्रेडिट: इरफान पठान इंस्टाग्राम)
- News18Hindi
- Last Updated:
November 23, 2020, 4:30 PM IST
दरअसल यूसुफ ने जिम सेशन के बाद की अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वह जिम में मेहनत के कारण पसीने से पूरे भीगे हुए नजर आ रहे हैं. यूसुफ ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए खुद से प्यार करो. उन्होंने जिम और ट्रेनिंग हैशटैग भी लगाए.

बस फिर क्या था छोटे पठान को अपने बड़े भाई की टांग खिंचाई का मौका मिल गया. उन्होंने यूसुफ की फोटो पर कमेंट करके कहा कि पानी डाला ना ? यानी इरफान यूसुफ के मजे लेते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने पानी डालकर अपनी टीशर्ट को गीला किया है, न कि ये पसीना है. प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की तैयारियों में व्यस्त पठान
फिलहाल इरफान पठान प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की तैयारियों में व्यस्त है. पठान 26 नवंबर से शुरू होने वाले लंका प्रीमियर लीग के पहले सीजन में कैंडी टस्कर्स का हिस्सा हैं. कैंडी और कोलंबो किंग्स के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा. पठान ने कैंडी के साथ करार किया है और वह कुसाल परेरा, वहाब रियाज, मुनाफ पटेल और कुसाल मेंडिस के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे. हाल में ही वह आईपील के 13वें सीजन में कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे.
यह भी पढ़ें :
क्या टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने वजन किया है कम? फैन्स पूछ रहे पेट किधर गया
IND vs AUS: आखिर क्यों नवदीप सैनी को अलग तरह से मनाना पड़ा अपने बर्थडे का जश्न ?
बता दें लंबा प्रीमियर लीग का यह पहला टूर्नामेंट है, जिसमें 5 टीमें हिस्सा ले रही है. कुल पांच टीमें क्रमश: कोलंबो किंग्स, दांबुला हॉक्स, जाफना स्टालियन, गैल ग्लेडिएटर्स और कैंडी टस्कर्स खिताब जीतने के लिए आपस में भिड़ेंगी. यह लीग इस बार कुल 15 दिन ही खेली जाएगी, जिसमें कुल 23 मैच खेले जाएंगे. सभी मैच पलेकल इंटनेशनल स्टेडियम और महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. इस लीग की शुरुआत 26 नवंबर को होगी, जबकि इसका फाइनल 16 दिसंबर को खेला जाएगा.