मंत्रियों के पोर्टफोलियो बंटवारे में देरी पर CM शिवराज ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं हर विभाग का मंत्री… | bhopal – News in Hindi

मंत्रियों के पोर्टफोलियो बंटवारे में देरी पर CM शिवराज ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं हर विभाग का मंत्री… | bhopal – News in Hindi


शिवराज ने कहा-मैं हर विभाग का मंत्री

एमपी में बीजेपी सरकार (BJP Government) में इस बार सारे रिकॉर्ड बने जा रहे हैं. पहले शिवराज (shivraj) ने सबसे लंबे समय तक अकेले सरकार चलाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उसके बाद सिर्फ 5 मंत्रियों के साथ सरकार चलायी. शपथ लेने के 99 दिन बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया और अब पूरे हफ्ते भर बाद भी मंत्रियों को विभाग नहीं दे पाए हैं.

भोपाल. मध्य प्रदेश में मंत्रियों के विभाग वितरण में हो रही देरी पर अब सीएम शिवराज (cm shivraj) का बयान आया है. उन्होंने कहा सारे विभाग मुख्यमंत्री में होते हैं इसलिए मैं सारे विभागों का मंत्री हूं. उन्होंने कहा सरकार सुचारू रूप से चल रही है. कहीं कोई दिक्कत नहीं है. वक्त आने पर हर काम हो जाएगा. उन्होंने संकेत दिए कि गुरुवार को मंत्रियों को विभागों (Portfolio) का बंटवारा किया जा सकता है.

पहले मंत्रिमंडल बनाने में देरी, फिर विस्तार में और देर और अब मंत्रियों के विभाग बांटने में देरी. इस मुद्दे पर लगातार कांग्रेस के निशाने पर बने सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज अपनी चुप्पी तोड़ी. विभाग तय करने के लिए दिल्ली तक दौड़ लगा चुके शिवराज अब तक मीडिया से भी दूरी बनाए हुए थे. लेकिन मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे पर आज सीएम शिवराज ने बयान दिया कि मैं हर विभाग का मंत्री हूं.सारे विभाग मुख्यमंत्री में निहित होते हैं और इस नाते मैं सारे विभागों का मंत्री हूं. उन्होंने कहा-सरकार सुचारू तरीके से चल रही है. गुरुवार को कैबिनेट की बैठक है. उसके बाद सब हो जाएगा.

गुरुवार को बैठक
शिवराज कैबिनेट की बैठक 9 जुलाई को है. इसमें बजट के साथ रेवेन्यू से जुड़े कुछ विधायकों पर चर्चा की जाएगी. आगामी विधानसभा सत्र में पेश होने वाले विधायकों को बैठक में मंजूरी दी जाएगी. उम्मीद है उससे पहले मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो जाएगा.

शिवराज सरकार के नाम कई रिकॉर्ड
बीजेपी की सरकार में इस बार सारे रिकॉर्ड बने जा रहे हैं. पहले शिवराज ने सबसे लंबे समय तक अकेले सरकार चलाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उसके बाद सिर्फ 5 मंत्रियों के साथ सरकार चलायी. शपथ लेने के 99 दिन बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया और अब पूरे हफ्ते भर बाद भी मंत्रियों को विभाग नहीं दे पाए हैं. कांग्रेस ने तो बीजेपी के इस हाल पर मज़ा लेते हुए सलाह दी है कि बीजेपी पर्ची बांटकर विभागों का बंटवारा कर ले.(भोपाल से शरद श्रीवास्तव के इनपुट के साथ)





Source link