- Hindi News
- Local
- Mp
- Took The Hoof, Saying He Got The House, Kept Rotating For Two Days, Sexually Abused The Station
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खुरई रेलवे स्टेशन पर ही आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
सागर में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती के मुताबिक आरोपी ने खुरई रेलवे स्टेशन पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी पीके अहिरवार के मुताबिक बल्लभ नगर निवासी महिला का ससुराल दमोह में है। सागर में उसका मायका है। वह बीते कुछ दिनों से सागर आई हुई थी। यहां उसकी मुलाकात सदर मुहाल 10 नंबर निवासी गुड्डा उर्फ सुबराती मकरानी से हुई। गुड्डा ने उसे किराए से मकान और नौकरी दिलवाने की बात कही। झांसे में लेकर वह उसे ख्रुरई ले गया। यहां उसे 2 दिन तक घुमाता रहा। रात में रेलवे स्टेशन पर दुष्कर्म किया। महिला ने सागर जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
मामले की जांच करने जीआरपी जबलपुर से एडिशनल एसपी प्रतिमा पटेल भी सागर आईं थीं। उन्होंने जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी ट्रेन में चाय बेचने का काम करता था।