श्रद्धांजलि : दिग्विजय सिंह ने भावुक होकर अहमद पटेल को याद किया, कोई कितना भी गुस्सा होकर आए…

श्रद्धांजलि : दिग्विजय सिंह ने भावुक होकर अहमद पटेल को याद किया, कोई कितना भी गुस्सा होकर आए…


भोपाल.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे अहमद पटेल (Ahmed patel) के निधन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस (Congress) में भी शोक की लहर है. पार्टी नेता निधन की खबर से स्तब्ध हैं. उन्होंने अहमद पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं.

पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अहमद पटेल के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया. उन्होंने ट्वीट किया-मेरे बेहद करीबी मित्र, वर्षों के साथी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के दुखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है.उनका निधन मेरे लिये बेहद व्यक्तिगत क्षति है.उनका असमय चले जाना कांग्रेस परिवार के लिये ऐसी क्षति है जो सदैव अपूर्णीय है.कमलनाथ ने पटेल के परिवार के प्रति शोक संवदेना व्यक्त की हैं.

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बहुत भावुक होकर अपने साथी अहमद पटेल को याद किया. उन्होंने ट्वीट किया-अहमद पटेल नहीं रहे. एक अभिन्न मित्र विश्वसनीय साथी चला गया. हम दोनों सन् 77 से साथ थे. वे लोकसभा में पहुंचे, मैं विधान सभा में. हम सभी कांग्रेसियों के लिए वे हर राजनैतिक मर्ज़ की दवा थे. मृदुभाषी, व्यवहार कुशल और सदैव मुस्कुराते रहना उनकी पहचान थी.

दिग्विजय सिंह ने अपने अगले ट्वीट में लिखा-कोई भी कितना ही ग़ुस्सा हो कर जाए उनमें यह क्षमता थी वे उसे संतुष्ट कर ही भेजते थे. मीडिया से दूर, पर कांग्रेस के हर फ़ैसले में अहमद पटेल शामिल रहते थे. कड़वी बात भी बेहद मीठे शब्दों में कहना उनसे कोई भी सीख सकता था. कांग्रेस पार्टी उनका योगदान कभी नहीं भुला सकती. दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा- अहमद भाई अमर रहें.

दिग्विजय सिंह ने अहमद पटेल के धार्मिक व्यक्तित्व को भी याद किया. उन्होंने लिखा-अहमद भाई बहुत ही धार्मिक व्यक्ति थे. वो कहीं पर भी रहें, नमाज़ पढ़ने से कभी नहीं चूकते थे.आज देव उठनी एकादशी भी है जिसका सनातन धर्म में बहुत महत्व है.अल्लाह उन्हें जन्नतउल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फ़रमाएं.आमीन.

कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा- पार्टी के स्तंभ, वरिष्ठ राजनेता, राज्यसभा सांसद अहमद पटेल जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूँ. यह कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है. परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की सामर्थ्य दे.





Source link