Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
काेराेना की दूसरी लहर सागर जिले में शुरू हाे गई है। जिले में हर तीसरे दिन काेराेना के करीब 100 मरीज सामने आ रहे हैं। माैताें के मामले में भी सागर में चिंताजनक स्थिति बन है। माैताें का प्रतिशत भी करीब 7 प्रतिशत जा रहा है। इसकाे लेकर सागर से लेकर राजधानी तक मैराथन मंथन चल रहा है।
मंगलवार काे 30 नए संक्रमित सामने आए, जिसके बाद जिले में कुल काेराेना संक्रमिताें की संख्या 4239 हाे गई है। वहीं 140 की माैत हाे चुकी है।
सागर प्रदेश का छठवां काेराेना संक्रमित जिला बन गया है। वहीं मौतों के मामले में सागर पांचवे नंबर पर है। इंदाैर, भाेपाल, ग्वालियर, जबलपुर, खरगोन के बाद सागर में सबसे ज्यादा काेराेना के पाॅजिटिव मामले निकल रहे हैं।
आए दिन 30 से 45 तक केस सामने आ रहे हैं। नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह से काेराेना वायरस के संक्रमण की दर तीन गुनी तक हाे गई है। यह दर महानगराें के बराबर है। संक्रमिताें की संख्या के मामले में प्रदेश में इंदाैर पहले पायदान पर ताे भाेपाल दूसरे पायदान पर बना हुआ है।
सागर करीब 20 दिन से छठवें नंबर पर स्थिर बना हुआ है। जानकाराें के अनुसार आगामी दिनाें में काेराेना का संक्रमण और तेजी से आबादी काे चपेट में ले सकता है। इसके लिए अभी से उपाय करने की आवश्यकता हाेगी।