Indore News In Hindi : IT also keeps an eye on cigarette, pan masala tax evasion | सिगरेट, पान मसाला टैक्स चोरी पर आईटी की भी नजर

Indore News In Hindi : IT also keeps an eye on cigarette, pan masala tax evasion | सिगरेट, पान मसाला टैक्स चोरी पर आईटी की भी नजर


दैनिक भास्कर

Jul 09, 2020, 09:06 AM IST

इंदौर. पान मसाला, सिगरेट मामले में सामने आई 500 करोड़ की टैक्स चोरी को लेकर आयकर विभाग भी सतर्क हो गया है। बुधवार को इंदौर दौरे पर आए मप्र-छग के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर अजय चौहान ने कहा कि इस मामले में आयकर विभाग लगातार डीजीजीआई के संपर्क में हैं। अभी उनकी जांच और ऑपरेशन कर्क जारी है, इसलिए हम इंतजार कर रहे हैं। जब भी औपचारिक तौर पर उनकी कार्रवाई हो जाएगी तब आयकर विभाग इसमें आयकर चोरी के हिसाब से मामले में सघन जांच करेगा। जो टैक्स चोरी निकलेगी उस पर सख्ती से वसूली होगी।

वहीं डीजीजीआई द्वारा इस मामले में लगातार सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में गोदामों की जांच की जा रही है। ट्रांसपोर्टर और पैकिंग मटेरियल वालों से मिल रही जानकारी के आधार पर लगातार कई क्षेत्रों में गोदामों की जांच की जा रही है, हालांकि अभी कोई बड़ा गोदाम और माल नहीं मिला है। वहीं संपत्तियों की भी सूची बनाई जा रही है, जिससे इन संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई हो। फरार सात लोगों को ढूंढने के लिए भी टीमें जांच कर रही है।



Source link