स्वच्छता अभियान: मालाखेड़ी में नाली और घरों के आसपास की साफ- सफाई

स्वच्छता अभियान: मालाखेड़ी में नाली और घरों के आसपास की साफ- सफाई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नपा अमले ने बुधवार काे मालाखेड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया। यहां पर नाली की साफ सफाई के अलावा पाॅलीथिन काे भी समाप्त करने के लिए लाेगों काे जागरुक किया।

घराें में डस्टबिन काे भी जांचने के साथ उपयाेग करने की सलाह दी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नगर पालिका अमला प्रयास कर रहा है। इसी प्रयास के तहत शहर के वार्डों में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी भी स्थिति यह है कि शहर की कुछ बस्तियों में गंदगी की समस्या है। नपा अमले द्वारा मालाखेड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर नाली और लाेगों के घराें के आसपास की साफ-सफाई की गई व यहां आने वाले लोगों को चार डस्टबिन की जानकारियां दी गई। स्वच्छता निरीक्षक सुनील तिवारी ने बताया कि ओडीएफ प्लस प्लस गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए शहर में सभी काॅलाेनी की साफ सफाई की जा रही है।

गाइडलाइन अनुसार सुविधाओं काे ठीक किया जा रहा है। सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत लोगों से बातचीत कर डस्टबिन अाैर कचरे के प्रबंधन के बारे में बताया जा रहा है।



Source link