मध्यप्रदेश में मौसम का बदलता मिजाज: निवार तूफान ने हिमालय की सर्द हवाओं को रोका; ठंड से राहत, प्रदेश में बारिश की संभावना, 28 से सर्दी बढ़ेगी

मध्यप्रदेश में मौसम का बदलता मिजाज: निवार तूफान ने हिमालय की सर्द हवाओं को रोका; ठंड से राहत, प्रदेश में बारिश की संभावना, 28 से सर्दी बढ़ेगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal Weather, Winter News Update; Minimum Temperature To Rise In Madhya Pradesh Capital City

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में अगले चौबीस घंटों के दौरान कुछ संभागों में बादल छाने से लेकर बारिश तक हो सकती है।

  • चंबल समेत कई इलाकों में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है

भोपाल समेत मध्य प्रदेश में बीते एक सप्ताह से हर दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी सर्दी तो कभी गर्मी और अब बारिश के भी आसार होने लगे हैं। यही कारण है कि अगले 24 घंटे में चंबल, नीमच, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ से सटे मध्यप्रदेश के करीब 10 से 11 संभागों में बारिश हो सकती है। यह बारिश राजस्थान में बने चक्रवात और पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव के कारण होगी। हालांकि निवार तूफान का प्रदेश पर सीधा असर नहीं पड़ा, लेकिन इसके कारण हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं रुक गई है। इससे प्रदेश में रात और दिन के बारे में इसका असर पड़ा है। भोपाल में बीती बुधवार-गुरुवार की रात का न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

28 से दोबारा लौटेगी सर्दी

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी 48 घंटे तक इसी तरह मौसम में कुछ गर्मी रहेगी। हालांकि यह अभी हाल के तापमान के अनुसार ही चलेगा, लेकिन 28 को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे सर्दी बढ़ जाएगी। इसका तीन-चार दिन तक रहेगा। नमी बढ़ने के कारण ही प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि राजधानी भोपाल में मौसम साफ है। बादल नहीं होने से ना तो कोहरा और ना ही कोई अन्य मौसम में बदलाव आया है। बारिश की संभावना भी नहीं है।

इसलिए नहीं बढ़ रही सर्दी

मौसम वैज्ञानिक सिंह ने बताया कि निवार तूफान का प्रदेश पर सीधा असर नहीं पड़ा है। हालांकि इसके कारण हिमालय से आने वाली ठंडी हवाएं रुक गई है। इससे मौसम में कुछ गर्मी आई है, लेकिन पश्चिम बंगाल और मुख्य रूप से राजस्थान में निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश में इसका असर पड़ा है। इससे लगातार नमी आ रही है। इसी कारण चंबल, नीमच, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, शहडोल, सीधी, डिंडोरी, अनूपपुर, बालाघाट, मंडला, उमरिया और शिवपुरी समेत कुछ अन्य संभागों में बादल रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है।



Source link