इंदौर का माैसम: मालवा में नहीं दिखा तूफान निवार का असर, न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट, आज रात से सर्दी बढ़ने के आसार

इंदौर का माैसम: मालवा में नहीं दिखा तूफान निवार का असर, न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट, आज रात से सर्दी बढ़ने के आसार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तूफान निवार के कारण आसमान पर हल्के बादल तो नजर आए, लेकिन इसका असर ज्यादा देखने को नहीं मिला।

बुधवार को दिन के तापमान में फिर कमी आई है। यह सामान्य से 1 डिग्री कम होकर 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रात के तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। न्यूनतम तापमान बुधवार के 15.6 डिग्री के मुकाबले .7 डिग्री गिरकर 14.9 रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। उत्तरी हवा चलने से हल्की ठंड महसूस हुई। नमी 55 प्रतिशत रह गई।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गुरुवाार रात से न्यूनतम तापमान में फिर कमी आना शुरू होगी। महीने के अंत में पारा फिर 12 से 13 डिग्री तक गिरेगा। इस सीजन में अब तक सबसे कम 12 डिग्री तक पारा पहुंचा। उधर, तमिलनाडु में भारी बारिश कर रहे तूफान निवार का मालवा में कोई असर नहीं दिखा है।

पिछले साल नवंबर में रात का पारा 22 डिग्री तक गया था

पिछले साल नवंबर में कुल 6 बार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड प्रभावित हुई थी। बादल छाए और बीच-बीच में बरसे थे। तब 20 से 28 नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ था। यह सामान्य से 7 डिग्री तक ज्यादा था। इस बार नवंबर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से ज्यादा नहीं गया। इसके पीछे कारण यह कि 21 अक्टूबर को मानसून विदा हुआ। उसके बाद से मौसम साफ है।



Source link