BMW X5 M Competition
BMW इंडिया ने अपनी नई पॉवरफुल एसयूवी बीएमडब्ल्यू एक्स5 एम कॉम्पिटिशन (BMW X5 M Competition) को लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा का रफ्तार सिर्फ 3.8 सेकेंड में ही हासिल कर लेती है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 26, 2020, 3:48 PM IST
जानिए कितनी रखी कीमत
BMW ने इस कार की कीमत 1.94 करोड़ रुपये तय की गई है. BMW X5 M कॉम्पीटिशन को कार्बन ब्लैक, ब्लैक सैफायर, मिनरल व्हाइट, मरीना बे ब्लू, डोनिंगटन ग्रे, मैनहट्टन ग्रीन और टॉरनेडो रेड बाहरी रंगों में पेश किया गया है. वहीं इसमें विकल्प के रूप में बीएमडब्लू इंडिविजुअल कलर्स जैसे तनाज़ेइट ब्लू और अमेट्रिन को भी शामिल किया गया है.
पावर और इंजनकंपनी ने इस एसयूवी में नई जनरेशन का V8 इंजन इस्तेमाल किया है. कंपनी ने इस इंजन में एम ट्विनपावर टर्बो तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिसमें रेसट्रैक प्रूवेन कूलिंग सिस्टम लगाया गया है, जो कि इसकी परफॉर्मेंस क्षमता को बढ़ा देता है. यह इंजन 6,000rpm पर 592bhp की पॉवर और 1,800 से 5,600 rpm के बीच 750nm का टॉर्क जनरेट करती है.
स्पीड
BMW X5 M कम्पटीशन की स्पीड की बात करें तो यह सिर्फ 3.8 सेकंड में 100kmph की स्पीड पकड़ लेती है. वहीं इसमें 250 किमी प्रति घंटे की इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड टॉप स्पीड दी गई है. इसकी अधिकतम रफ्तार की बात करें तो इस एसयूवी की अधिकतम रफ्तार 250 किमी प्रति घंटा है, जिसे इलेक्ट्रिकली लिमिटेड रखा गया है. इस हाई परफॉर्मेंस इंजन के साथ बीएमडब्ल्यू ने 8 स्पीड एम स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया है.
आपको बता दें कि इसके इंजन की पूरी पॉवर इसके चारों व्हील को ट्रांसफर की जाती है, क्योंकि यह एक 4 व्हील ड्राइव कार है. इस कार के फ्रंट एक्सल पर 21 इंच के ‘एम ‘लाइट अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जबकि पीछे 22 इंच के स्टार स्पोक स्टाइल 809 एम बाई कलर व्हील दिए गए हैं.