सेवा का सम्मान: भोपाल के भूतपूर्व सैनिक अशोक हिंदुस्तानी को मुंबई में मिला कोरोना योद्धा सम्मान

सेवा का सम्मान: भोपाल के भूतपूर्व सैनिक अशोक हिंदुस्तानी को मुंबई में मिला कोरोना योद्धा सम्मान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अशोक हिंदुस्तानी मुंबई में हुए समारोह में अभिनेता अमन वर्मा और अभिनेत्री सिमरन आहूजा से दादा साहब फाल्को कोरोना योद्धा अवॉर्ड लेते हुए।

  • लॉकडाउन में साइकिल से जरूरतमंदों को तक पहुंचाई आवश्यक सामग्री
  • सामाजिक कार्याें में सक्रिय रहते हैं अशोक हिंदुस्तानी

मुंबई में दादा साहब फाल्के कोरोना योद्धा अवार्ड-2020 से भूतपूर्व सैनिक अशोक कुमार तिवारी (अशोक हिंदुस्तानी) को सम्मानित किया गया। मुंबई में हुए कार्यक्रम में उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया।

दादा साहब फाल्के कोरोना योद्धा अवार्ड में देश भर के अलग अलग राज्यों से आए हुए कोरोना कर्मवीर योद्धाओं को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि भेल भोपाल केंद्रीय पावती विभाग में कार्यरत भूतपूर्व सैनिक अशोक कुमार तिवारी (अशोक हिंदुस्तानी) पूरे कोरोनाकाल एक्टिव रहे। उन्होंने लॉकडाउन में फंसे जरूरतमंदों, निर्धनों, प्रवासी मजदूरों, सड़कों पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मियों को अपनी हाइटेक साइकिल से चाय, पानी, नाश्ता, भोजन, राशन, मास्क, सैनिटाइजर जैसी कई जरूरी चीजें मुहैया कराई। कार्यक्रम में अभिनेता अमन वर्मा और अभिनेत्री सिमरन आहूजा थीं। अशोक हिंदुस्‍तानी साइकिल से स्वच्छ भारत प्रचारक और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर पूरे हिंदुस्‍तान की यात्रा कर चुके हैं। ।



Source link