डीएवीवी: बीएड में एडमिशन की अंतिम लिस्ट जारी, 60% से कम नहीं हुआ कटऑफ,  इंदौर के सभी कॉलेजों की सौ फ़ीसदी सीटें भरीं

डीएवीवी: बीएड में एडमिशन की अंतिम लिस्ट जारी, 60% से कम नहीं हुआ कटऑफ,  इंदौर के सभी कॉलेजों की सौ फ़ीसदी सीटें भरीं


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बीएड में एडमिशन की अंतिम लिस्ट गुरुवार को जारी हो गई। ख़ास बात यह रही की इंदौर के सारे कॉलेजों की सारी सीटें अलॉट हो गई हैं। अब छात्रों को तय समय में फ़ीस जमा करना होगी। 60 फ़ीसदी से कम अंक वाले किसी भी छात्र को कॉलेज अलॉट नहीं हुआ।

हालांकि कई कॉलेजों में बार-बार उन्हीं छात्रों को सीट अलॉट की जा रही है जो एडमिशन लेना ही नहीं चाहते। जो छात्र अलॉट हुए कॉलेज में दो बार एडमिशन लेने नहीं आए, उन्हें ही तीसरी बार भी कॉलेज अलॉट कर दिया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. साधना पंडित का कहना है कि महज़ दो सीट खाली है, लेकिन बार बार उन्हीं छात्रों को अलॉटमेंट दिया जा रहा है जो न तो फ़ीस जमा कर रहे हैं और न संपर्क कर रहे हैं। बता दें कि देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से संबद्धता प्राप्त 64 कॉलेजों में 6900 सीट हैं औऱ सारी अलॉट कर दी गई हैं।

इधर, सरकारी कॉलेजों में सत्यापन जारी

इधर, एडमिशन के लिए अनिवार्य दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। सरकारी कॉलेजों में यह प्रक्रिया 5 दिसंबर तक चलेगी।



Source link