IND VS AUS: स्टीव स्मिथ ने सहवाग की बोलती बंद की (फोटो-क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया)
India vs Australia: वीरेंद्र सहवाग ने स्टीव स्मिथ के वनडे स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाते हुए उनका मजाक उड़ाया था लेकिन स्मिथ ने महज 62 गेंदों में शतक ठोक उन्हें करारा जवाब दिया.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 27, 2020, 5:07 PM IST
सहवाग को मिला करारा जवाब
स्टीव स्मिथ ने सिडनी वनडे में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का सबसे तेज वनडे शतक ठोका. स्मिथ ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में महज 61 गेंदों में शतक पूरा किया. स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे तेज वनडे शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए. मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज वनडे शतक ठोका है. उन्होंने 51, फॉकनर ने 57 गेंदों में वनडे शतक ठोका है.
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने डीन जोंस को छोड़ा पीछे, बुमराह की गेंद पर रचा इतिहासस्मिथ का ये शतक इसलिए भी खास था क्योंकि वो 8 महीने बाद अपना पहला वनडे मैच खेल रहे थे. स्मिथ ने शुरुआत धीमी की और पहली 20 गेंद पर उन्होंने 19 रन बनाए लेकिन इसके बाद उन्होंने तेजी दिखाते हुए सिर्फ 36 गेंदों में अर्धशतक लगाया और अगली 35 गेंदों में उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया. स्मिथ ने अपनी शतकीय पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 159.09 रहा. स्मिथ ने अपनी इस पारी से साबित कर दिया है कि वो सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट में भी जबर्दस्त बल्लेबाजी कर सकते हैं. सिडनी में जो पारी स्मिथ ने खेली है उससे उनके आलोचकों के मुंह जरूर बंद हो गए होंगे.