IND VS AUS: विराट कोहली ने सिडनी में हार के बाद खिलाड़ियों की क्लास लगाई (फोटो-बीसीसीआई ट्विटर)
India vs Australia: सिडनी वनडे में भारतीय टीम को 66 रनों की हार झेलनी पड़ी, ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में 1-0 से आगे
- News18Hindi
- Last Updated:
November 27, 2020, 6:44 PM IST
विराट बोले- ऐसा प्रदर्शन निराशाजनक
टीम इंडिया के कप्तान ने सिडनी में हार के बाद अपनी टीम के खिलाड़ियों पर ही सवाल खड़े कर दिये. विराट कोहली ने कहा कि 25 ओवर के बाद भारतीय खिलाड़ियों की शारीरिक भाषा बेहद ही निराश करने वाली थी. विराट कोहली ने कहा, ‘हमें तैयारी का पूरा वक्त मिला था. इस हार का कोई बहाना नहीं है. शायद हम काफी समय बाद वनडे क्रिकेट खेल रहे थे, कुछ समय तक हम टी20 क्रिकेट खेल रहे थे, शायद यही वजह रही हो.’ विराट कोहली ने टीम इंडिया की खराब फील्डिंग पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, ‘भारतीय खिलाड़ियों की शारीरिक भाषा 25 ओवर के बाद अच्छी नहीं थी. अगर आप अच्छी टीम के खिलाफ मौके नहीं लपकेंगे तो आपको इसका परिणाम भुगतना होगा.’
बता दें सिडनी वनडे में शिखर धवन, हार्दिक पंड्या ने आसान मौके छोड़े. ग्राउंड फील्डिंग भी खराब रही और मयंक अग्रवाल, विराट कोहली से भी गलतियां हुई. नतीजा ऑस्ट्रेलिया ने विशाल स्कोर खड़ा कर भारत से मैच जीत लिया.IND vs AUS: विराट कोहली कर सकते हैं अगले मैच में बॉलिंग, बताया पसंदीदा बल्लेबाज
विराट कोहली ने माना-छठे गेंदबाज की कमी खली
विराट कोहली ने हार के बाद माना कि टीम इंडिया को छठे गेंदबाज की कमी खली. उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्यवश हार्दिक पंड्या गेंदबाजी के लिए फिट नहीं थे और हमारे पास ऑलराउंडर्स के और विकल्प ही नहीं थे. स्टोयनिस और मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी हमारे पास नहीं हैं. बल्लेबाजी में हमने अपनी मानसिकता सकरात्मक रखी. हार्दिक पंड्या की पारी इसका उदाहरण है. बतौर बल्लेबाजी यूनिट हमने ठीक ही प्रदर्शन किया.’