पर्यटन स्थल: हनुवंतिया के जलाशय में उठी 1.5 मीटर ऊंची लहरें, 2 करोड़ की हाउस बोट का पिछला हिस्सा डूबा

पर्यटन स्थल: हनुवंतिया के जलाशय में उठी 1.5 मीटर ऊंची लहरें, 2 करोड़ की हाउस बोट का पिछला हिस्सा डूबा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जलाशय में खड़ी हाउस बोट के दो कमरों में भरा पानी, प्रबंधक बाेले- नुकसान नहीं हुआ है

पर्यटन स्थल हनुवंतिया में शुक्रवार सुबह 7 बजे तेज हवा चलने से जलाशय में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठीं, जिसने यहां खड़ी दाे कराेड़ रुपए के लागत वाली हाउस बाेट में पानी भर गया। धीरे-धीरे पानी भरता गया और इससे हाउस बाेट का पिछला हिस्सा डूब गया। नीचे पत्थर होने से यह हिस्सा टिक गया अन्यथा पूरी बोट ही जलाशय में समा जाती। बोट के तीन कमरों में से दो में पानी भरने से इलेक्ट्रिक सामान खराब हो गया।

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाेकलेन की मदद हाउस बाेट काे पानी से बाहर निकाला जा सका। निगम सूत्रों के अनुसार मिनी क्रूज में भी पानी भर गया है। निगम इसमें मोटर लगाकर पानी उलीचने की तैयारी कर रहा है। वहीं केंद्र प्रबंधक इसे बड़ा नुकसान नहीं मान रहे। 2016 से 2018 के बीच दो साल में निगम दोनों हाउस बोट से मात्र 3.87 लाख रुपए ही कमा सका है।

  • 02- बोट है यहांं, दोनों की लागत 2-2 करोड़
  • 2016- में शुरू हुआ था यहां पर इनका संचालन
  • 2018- में आय कम होने से बंद हो गया संचालन
  • 02- साल में 3.87 लाख रुपए ही हुई आय।

बेकार पड़े हाउसबोट
हनुवंतिया में खड़ी दो हाउस बोट दो साल से क्षतिग्रस्त हैं। गर्मी में इन्हें नागरबेड़ा पहुंचा दिया जाता है और बारिश में जलाशय में पानी भरते ही फिर हनुवंतिया ले आते हैं। दो-दो करोड़ लागत वाली हाउस बोट की सुरक्षा को लेकर भास्कर पहले भी समाचार प्रकाशित कर चुका है।

ठेके पर देना चाहते हैं
हाउस बोट को पर्यटन निगम ने पहले गांधी सागर, फिर सैलानी टापू व मांडू भेजने की योजना बनाई। ट्रांसपोर्टेशन में हाउस बोट और ज्यादा क्षतिग्रस्त होने की संभावना को देखते हुए इसे हनुवंतिया में ही निजी कंपनी को ठेके पर देने की तैयारी की जा रही है।

ऊंची लहरों के कारण हाउस बोट का पिछला हिस्सा डूब गया था। इसे बाहर निकाल लिया गया। बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

-दिनेश शर्मा, प्रबंधक, पर्यटन केंद्र, हनुवंतिया



Source link