गेरार्ड अबूद ने 9 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की है (फोटो क्रेडिट: Cricket NSW )
ऑस्ट्रेलिया अंपायर गेरार्ड अबूद का बेटा 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहा था, मगर पारी की आखिरी गेंद पर वह रन आउट हो गया. जिसके बाद अबूद ने मैदानी अंपायर के फैसले को चुनौती दे दी.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 28, 2020, 9:13 AM IST
जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए थे. इस घटना के बाद सेंट जॉर्ज डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इस मामले को सुनने के बाद बोर्ड ने गेरार्ड के आचरण को क्रिकेट की भावना के विपरीत और एक प्रतिनिधि या अधिकारी के असंतुलित होने के रूप में बताया. उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्वैच्छिक सेवा का कार्यकाल पूरा करने का आदेश दिया गया है. अब उन्हें अगले 12 महीनों में अंदर एनएसडब्यू के जरिए 20 के लिए घरेलू अंपायरों को प्रशिक्षित करना होगा.
यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: सिडनी वनडे में साउथ इंडियन गाने ‘बुट्टा बोम्मा’ पर नाचने लगे डेविड वॉर्नर, वायरल हुआ Videoकोहली-रोहित-गांगुली-शास्त्री-जोशी ज़ूम पर कॉन-कॉल क्यों नहीं कर लेते?
हालांकि गेरार्ड ने मैदानी अंपायर के फैसले के दौरान बेईमानी या डराने वाली भाषा के इस्तेमाल को स्वीकार नहीं किया है, मगर उन्होंने गलत तरीके से फैसले को चुनौती देना स्वीकार कर लिया है. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार 9 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग करने वाले गेरार्ड ने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि मैंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आचार संहिता का उल्लंघन किया है और इसके लिए माफी मांगता हूं. हालांकि बेटे के आउट होने से मैच के नतीजों पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा और सेंट जॉर्ज डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ उनके बेटे की टीम इनर वेस्ट हार्बोर तीन विकेट से मुकाबला हार गई.