7 पाकिस्‍तानी क्रिकेटर निकले कोरोना संक्रमित, न्‍यूजीलैंड सरकार ने कहा- अब नियम तोड़ा तो वापस भेज देंगे

7 पाकिस्‍तानी क्रिकेटर निकले कोरोना संक्रमित, न्‍यूजीलैंड सरकार ने कहा- अब नियम तोड़ा तो वापस भेज देंगे


न्‍यूजीलैंड सरकार ने पाकिस्‍तान को आखिरी चेतावनी दे दी है (फाइल फोटो )

न्‍यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्‍तानी टीम में कोरोना फैल गया है. दरअसल टीम ने तीन से चार नियमों को तोड़ा था, जिसके बाद न्‍यूजीलैंड सरकार ने उन्‍हें आखिरी चेतावनी दे दी है


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 28, 2020, 10:09 AM IST

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) का एक और सदस्‍य कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गया है. न्‍यूजीलैंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. न्‍यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्‍तानी दल में अब इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्‍या कुल सात हो गई है. मंत्रालय ने कहा कि नियमित टेस्टिंग में पाकिस्‍तान दल का एक और सदस्‍य कोरोना पॉजिटिव पाया गया. पाकिस्‍तानी टीम में कोरोना फैलने के बाद अभ्‍यास को रद्द करने की मंजूरी दे दी है. पाकिस्‍तान की टीम तीन टी20 और दो टेस्‍ट मैच खेलने न्‍यूजीलैंड दौरे पर गई है. पाकिस्‍तान का यह दौरा 18 दिसंबर से शुरू होना है.

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ ने अपनी टीम को चेतावनी देते हुए कहा कि एक और गलती करने पर हमें घर भेज दिया जाएगा. पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने बताया कि न्‍यूजीलैंड सरकार ने पाकिस्‍तान टीम को कोविड संबंधित नियमों का पालन करने को लेकर आखिरी चेतवानी दे दी है.

न्‍यूजीलैंड की जीरो टॉलरेंस नीति
खान ने बताया कि पाकिस्‍तानी क्रिकेटर्स ने तीन से चार एसओपी का उल्‍लंघन किया है. क्रिकइंफो के अनुसार वसीम खान ने कहा कि उन्‍होंने अपनी टीम से कहा कि मैंने न्‍यूजीलैंड सरकार से बात की. उन्‍होंने हमसें कहा कि तीन से चार नियमों का उल्‍लघंन हुआ है. उनकी जीरो टॉलरेंस नीति है. उन्‍होंने हमें आखिरी चेतावनी दी है. हम समझते हैं कि यह आपके लिए मुश्किल समय है और आप इंग्‍लैंड में इसी परिस्थिति से गुजरे हैं.यह भी पढ़ें : 

IND VS AUS: हार्दिक पंड्या ने बताया कब शुरू करेंगे गेंदबाजी, बोले-दूसरे ऑलराउंडरों को तैयार करना होगा

होटल में एक साथ खाते पकड़े गए पाकिस्तानी क्रिकेटर, तो शोएब अख्तर ने उल्टे न्यूजीलैंड बोर्ड को दे दी धमकी
उन्‍होंने कहा कि यह आसान नहीं हैं, मगर यह देश की साख का सवाल है. 14 दिन आप ध्‍यान से रहें. इसके बाद आपके पास स्‍वतंत्रता रहेगी. वसीम ने टीम से कहा कि न्‍यूजीलैंड सरकार ने साफ तौर पर कह दिया है कि अगर एक और उल्‍लंघन होता है तो वह आप लोगों को वापस भेज देंगे.





Source link