IND VS AUS: टीम इंडिया इस खिलाड़ी को मौका दे तो दूसरे वनडे में मिलेगी जीत की गारंटी!

IND VS AUS: टीम इंडिया इस खिलाड़ी को मौका दे तो दूसरे वनडे में मिलेगी जीत की गारंटी!


IND VS AUS: शार्दुल ठाकुर को दूसरे वनडे में मौका देगी टीम इंडिया?

India vs Australia, 2nd ODI : दूसरा वनडे सिडनी में रविवार को खेला जाएगा, इस मैच में भारतीय टीम को बदलाव करना जरूरी है क्योंकि वो एक बार फिर पांच गेंदबाजों के साथ उतरी तो सीरीज हाथ से निकल जाएगी.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 28, 2020, 4:19 PM IST

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे का पहला मैच भारतीय टीम एकतरफा अंदाज में 66 रनों से हारी. टीम इंडिया की हार की कई वजहें रही लेकिन सबसे बड़ा कारण रहा उसकी टीम का अंसुतलन. भारतीय टीम सिडनी वनडे में महज पांच गेंदबाजों के साथ उतरी और ये फैसला उसे भारी पड़ गया. भारतीय टीम ने पहले वनडे में हार्दिक पंड्या को बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल किया था क्योंकि वो गेंदबाजी के लिए फिट नहीं हैं ऐसे में भारतीय टीम का संतुलन ही बिगड़ गया और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसका फायदा उठाते हुए 50 ओवर में 374 रन ठोक दिये. अब अगर टीम इंडिया को सीरीज में वापसी करनी है तो उसे सबसे पहले अपनी टीम में संतुलन बनाना होगा. इसके लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट को एक बड़ा कदम उठाना होगा. बता दें टीम इंडिया में अगर ये बदलाव हो जाए तो उसके दूसरे वनडे में जीतने के आसार बढ़ सकते हैं.

शार्दुल ठाकुर को मौका दे टीम इंडिया
टीम इंडिया को दूसरे वनडे में 6 गेंदबाजी विकल्पों के साथ उतरना होगा. ये विकल्प ऐसा होना चाहिए जो बल्लेबाजी भी कर सके. टीम इंडिया के पास एक ही ऐसा खिलाड़ी है जो ये काम करना सकता है और उसका नाम है शार्दुल ठाकुर. बता दें शार्दुल ठाकुर को अगर दूसरे वनडे में टीम इंडिया में शामिल किया जाए तो वो 10 ओवरों के साथ-साथ अंतिम ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करने के फायदेबता दें शार्दुल ठाकुर को नई गेंद से गेंदबाजी कराई जा सकती है क्योंकि वो गेंद को दोनों ओर स्विंग करा सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज खासतौर पर एरोन फिंच को स्विंग होने वाली गेंदों पर परेशानी होती है और ठाकुर उनपर दबाव बना सकते हैं. साथ ही अंतिम ओवरों में शार्दुल ठाकुर की हिटिंग टीम इंडिया के काम आ सकती है. पिछले साल कटक वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने दिखाया था कि वो अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं.

शार्दुल ठाकुर किसकी जगह खेलेंगे?
अब सवाल ये है कि टीम इंडिया अगर शार्दुल ठाकुर को मौका देती है तो कौन सा खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर होगा. यहां टीम इंडिया के पास दो नाम हैं जिन्हें वो बाहर कर सकती है. पहला नाम हैं ओपनर मयंक अग्रवाल, जिन्हें बाहर कर ठाकुर को मौका दिया जा सकता है. मयंक अग्रवाल अगर ओपनिंग से हटते हैं तो केएल राहुल और धवन पारी की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं पंड्या पांचवें और जडेजा छठे और ठाकुर 7वें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. इसके अलावा श्रेयस अय्यर को भी बाहर करने का विकल्प है. उनकी जगह नंबर चार पर केएल राहुल बल्लेबाजी कर सकते हैं. इस फैसले में जोखिम जरूर है लेकिन पांच गेंदबाजों के साथ दूसरे वनडे में अगर टीम इंडिया उतरी तो उसमें कुछ ज्यादा ही जोखिम है.





Source link