रमेश हत्याकांड का खुलासा: दोस्त निकला कातिल, महज एक हजार रुपए के लिए ले ली जान

रमेश हत्याकांड का खुलासा: दोस्त निकला कातिल, महज एक हजार रुपए के लिए ले ली जान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सांकेतिक चिन्ह

  • शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद
  • नशे में पत्थर से सिर पर किया वार

उज्जैन के झारड़ा थाना क्षेत्र के कानाखेड़ी निवासी रमेश का कातिल उसका जिगरी दोस्त निकला। शराब के नशे में धुत उसके दोस्त मोहन ने सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की थी। महज एक हजार रुपए के लिए मोहन ने अपने जिगरी दोस्त रमेश की हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया है।

बताते चलें कि रमेश पिता भैरूलाल का खून से लथपथ शव गांव के बाहर श्मशान के पास गुरुवार को मिला था। एक दिन पहले ही वह गुजरात से कमाई कर लौटा था। झारड़ा थाना टीआई अरविंद तांबे ने बताया कि बीते गुरुवार को रमेश सुबह नौ बजे घर से निकला था। गांव के ही अपने दोस्त मोहन के साथ श्मशान के पास सुबह से ही शराब पी रहा था। शराब के नशे में मोहन ने उससे एक हजार रुपए मांगे। बोला, थोड़े दिन में लौटा दूंगा। रमेश ने रुपए देने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर हाथापाई शुरू हो गई। जिसमें रमेश जमीन पर गिर गया। उसके गिरते ही मोहन ने पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। सिर से खून बहता देख मोहन वहां से भाग निकला। उसके शर्ट पर भी खून के छींटे लग गए थे। घबराकर उसने रास्ते में शर्ट फेंक दी। इसी शर्ट की पहचान कर पुलिस ने मोहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में तो मोहन वारदात को अंजाम देने से इंकार करता रहा लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। टीआई ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद कर लिया गया है।



Source link