IND VS AUS: स्टीव स्मिथ ने ठोका लगातार दूसरा शतक (PC-RAJASTHAN ROYALS)
स्टीव स्मिथ (Steve Smith 100) ने टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 64 गेंदों में 104 रन बनाए.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 29, 2020, 2:38 PM IST
स्टीव स्मिथ का कमाल
स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने लगातार दूसरी बार 62 गेंदों में शतक ठोक कई बड़े कारनामों को अंजाम दिया. स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के पहले और दुनिया के महज दूसरे बल्लेबाज बने जिन्होंने लगातार दो मैचों में 70 से कम गेंदों में शतक लगाया. उनसे पहले साल 2018 में जॉनी बेयरस्टो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 और स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 54 गेंदों में शतक लगाया था.
यही नहीं स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ लगातार तीसरा वनडे शतक ठोका. वो ये कारनामा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं. वैसे उनसे पहले जहीर अब्बास, नासिर जमशेद, क्विंटन डीकॉक भी ये कारनामा कर चुके हैं. स्टीव स्मिथ ने पिछले पांच मैचों में टीम इंडिया के खिलाफ 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली है.स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 5 वनडे शतक लगा दिये हैं और वो बस रिकी पॉन्टिंग से पीछे हैं. रिकी पॉन्टिंग ने भारत के खिलाफ 6 वनडे शतक लगाए हैं. गजब की बात ये है कि स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ सिर्फ 17 वनडे पारियां खेली हैं.
IND vs AUS: फिंच और वॉर्नर की जोड़ी का कमाल, पोंटिंग और क्लार्क से निकले आगे
ind vs aus Live Score: जीवनदान मिलने के बाद चौका लगाकर लाबुशेन ने पूरा किया अर्धशतक
स्टीव स्मिथ ने खोई लय वापस पायी
बता दें स्टीव स्मिथ ((Steve Smith)) आईपीएल 2020 में बिलकुल लय में नहीं थे. यही वजह है कि उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम आखिरी स्थान पर रही. हालांकि वनडे सीरीज से 3 दिन पहले उनकी लय वापस आई. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया. यही वजह है कि इस बल्लेबाज ने दोनों वनडे मैचों में शतक ठोक दिया. अब तो ऐसा लग रहा है कि ये बल्लेबाज टेस्ट सीरीज में भी भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर लेने वाला है.