ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो हार मिलने से विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं (फोटो क्रेडिट: एपी)
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir ) ने विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी कप्तानी न तो उन्हें समझ आती है और न ही समझा सकते हैं .
- News18Hindi
- Last Updated:
November 30, 2020, 12:57 PM IST
क्रिकइंफो से बात करते हुए गंभीर ने कोहली की रणनीति की काफी आलोचना की. दरअसल कोहली ने पावरप्ले में विकेट निकालने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से सिर्फ दो ओवर ही करवाए थे. गंभीर ने कहा कि हम लगातार विकेट लेने की बात कर रहे हैं, मगर जब आप अपने अहम गेंदबाज को ही मौका नहीं देंगे तो विकेट की उम्मीद कैसे की जा सकती है.
ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने के बारे में लगातार कर रहे हैं बात
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि ईमानदारी से मैं कहूं तो ऐसी कप्तानी को नहीं समझ सकता. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को तोड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने के बारे में हम लगातार बात कर रहे हैं, मगर फिर आप अपने अहम गेंदबाज से महज दो ही ओवर करा रहे हैं. आमतौर पर वनडे क्रिकेट में 4-3-3 ओवर्स के स्पेल होते हैं. 3 ओवर का स्पेल बेहतर माना जाता है. किसी गेंदबाज से एक स्पेल से अधिकतम 4 ओवर करवाए जाते हैं.यह भी पढ़ें :
IND Vs AUS: IPL के ज़ीरो, ऑस्ट्रेलिया में बने हीरो! शतक, विकेट और चौके-छक्के की कर दी बारिश
INDvsAUS: कोहली ने तेंदुलकर को पछाड़ा, बने सबसे तेज 22000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी
उन्होंने कहा कि नई गेंद से अगर आप अपने स्टार और सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज को दो ओवर बाद ही रोक देते हैं तो मैं कप्तानी के बारे में नहीं समझ सकता और शायद उस कप्तानी के बारे में भी नहीं समझा सकता. उन्होंने कहा कि यह टी20 क्रिकेट नहीं है. भारत को हार मिली, क्योंकि कप्तानी खराब थी.