IND VS AUS: दूसरे वनडे में स्टीव स्मिथ ने लगातार दूसरा शतक जड़ा था (PC-RAJASTHAN ROYALS)
स्टीव स्मिथ (steve smith) ने खुलासा किया कि दूसरे वनडे मैच वाले दिन सुबह से ही उन्हें बहुत तेज चक्कर (वर्टिगो) आ रहे थे और उनका मैच में खेलना निश्चित नहीं लग रहा था
- News18Hindi
- Last Updated:
November 30, 2020, 3:00 PM IST
स्मिथ ने 64 पर 104 रन की दमदार पारी खेली थी और इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को दूसरे वनडे में चार विकेट पर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और भारत को 51 रन से हराकर वनडे श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली. स्मिथ ने कहा कि उन्हें क्रीज पर थोड़ी देर तक अच्छा नहीं लग रहा था.
डॉक्टर के उपचार से मिली राहत
लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच रहने वाले स्मिथ ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए कहा कि वह नहीं जानते थे कि वह मैच खेल पाएंगे भी या नही. उन्हें सुबह से ही बहुत तेज चक्कर आ रहे थे और काफी परेशानी हो रही थी. स्मिथ ने कहा कि टीम के डॉक्टर लेग गोल्डिंग ने उनका उपचार किया, जिसके बाद उन्हें थोड़ी राहत मिली.यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: पूरी तरह से फिट पैट कमिंस आखिरी वनडे मैच और टी20 सीरीज से हुए बाहर, जानें वजह
इलाज के लिए डॉक्टर के उनके सिर के लिए कई मूवमेंट कराए, जो वर्टिगो (बिनाइन पैरोक्सीमल पॉजिशनल वर्टिगो- बीपीपीवी) के उपचार के लिए कराए जाते हैं. कान के अंदर समस्या से बीपीपीवी होता है. विस्फोटक बल्लेबजा ने कहा कि डॉक्टर ने सुबह करीब छह बार उनके सिर को घुमाने की प्रक्रिया की, जिससे थोड़ा सुधार हुआ. वह खुश हैं कि वह एक और अच्छी पारी खेल पाए और टीम की मदद करने में सफल रहे. (भाषा इनपुट के साथ)