LPL 2020: थिसारा परेरा ने लंका प्रीमियर लीग में खेली 97 रनों की तूफानी पारी
जाफना स्टैलियंस के कप्तान थिसारा परेरा (Thisara Parera) ने खेली तूफानी पारी, दांबुला वाइकिंग के खिलाफ ठोके नाबाद 97 रन
- News18Hindi
- Last Updated:
November 30, 2020, 6:24 PM IST
LPL 2020 में परेरा का तूफान
हंबनटोटा के मैदान पर दांबुला वाइकिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. जाफना की शुरुआत खराब रही और उसने पावरप्ले तक अपने टॉप 4 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये. अविष्का फर्नान्डो 4, भानुका 6, टॉम मूर्स 5 और धनंजय डिसिल्वा 16 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद शोएब मलिक का अहम विकेट भी 9वें ओवर में जाफना ने गंवा दिया. मलिक को समित पटेल ने 23 रन पर आउट किया. चतुरंगा डिसिल्वा भी 24 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए. जाफना की टीम कम स्कोर पर सिमटती दिख रही थी लेकिन इसके बाद तिसारा परेरा का तूफान आया.
परेरा ने की छक्के-चौकों की बारिशतिसारा परेरा ने क्रीज पर आकर पहले नजरें जमाई. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहली 13 गेंदों पर 13 रन बनाए. लेकिन इसके बाद उन्होंने दांबुला के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. अगली 31 गेंदों पर परेरा ने 84 रन ठोक दिये. बता दें तिसारा परेरा 7वें नंबर पर उतरकर दूसरी सबसे बड़ी टी20 पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. परेरा की इस पारी के दम पर एक समय 150 रन बनाने के लिए जूझ रही जाफना स्टैलियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया.