सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन: प्रतियोगिताओं से छात्रों की प्रतिभा में निखार आता है: शर्मा

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन: प्रतियोगिताओं से छात्रों की प्रतिभा में निखार आता है: शर्मा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतियाेगिता में अव्वल आई छात्रा को पुरस्कृत करते अतिथि।

  • विरासत संरक्षण एवं कोरोना से बचाव विषय पर उत्प्रेती ब्राह्मण समाज ने किया सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिताएं आयोजित करने से छात्रों-छात्राओं की प्रतिभा में न केवल निखार आता है बल्कि उनमें राष्ट्र और प्रदेश के उत्थान के प्रति जिम्मेदारी का अहसास होता है। इसलिए समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन आवश्यक है। यह बात जिला पुरातत्व अधिकारी डॉ अशोक शर्मा उत्प्रेती समाज द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के समापन हुए पुरस्कार वितरण समारोह में कह रहे थे।

कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विरासत संरक्षण एवं कोरोना से बचाव विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें 54 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 10 छात्राएं अव्वल रहीं। जिन्हें अतिथियों द्वारा शील्ड, प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुरातत्व अधिकारी डॉ.अशोक शर्मा मौजूद रहे तथा अध्यक्षता प्राचार्य एके जैन ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी विजय शर्मा, मानव अधिकार जन निगरानी समिति के प्रदेश संयोजक मनीष मुदगल, प्रतियोगिता संयोजक गिर्राज शरण उप्रेती, जिला पंचायत मनरेगा प्रभारी बीके शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शर्मा व पीके शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में मूल चंद शर्मा, केडी शर्मा, रामदत्त शर्मा, गनपति शर्मा, महेश शर्मा, रामबक्स शर्मा, हरिओम शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

करिश्मा राठौर को प्रथम, शिवानी दूसरे स्थान पर रहीं
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में करिश्मा राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, शिवानी दूसरे स्थान पर रही। खुशबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रानी कटारे, मुस्कान बांदिल, हिमांशी निगम, अम्बिका डंडौतिया, सीता, सौम्या व रूबी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



Source link