गुरुनानक जयंती आज: कोरोना महामारी के कारण निरस्त किया नगर कीर्तन

गुरुनानक जयंती आज: कोरोना महामारी के कारण निरस्त किया नगर कीर्तन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बड़वानी20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • गुरुद्वारा में होगा शबद व कीर्तन

जिले में कोविड-19 का संक्रमण नहीं थमा है। रोजाना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। सोमवार को सिख समाज द्वारा गुरुनानक देव की जयंती मनाई जाएगी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस बार समाज के लोगों ने नगर कीर्तन निरस्त कर दिया है। गुरुद्वारे में शबद कीर्तन होगा। प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा परिसर में आकर्षक लाइटिंग की गई है। गुरुसिंघ सभा के एचपीएस भाटिया ने बताया गाइड लाइन का पालन करते हुए इस बार नगर कीर्तन नहीं निकाला जाएगा। गुरु नानकदेवजी की जयंती पर सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता व शबद कीर्तन होगा। दोपहर 12.30 बजे से गुरु का लंगर शुरू होगा। इसमें समाज के लोग प्रसादी ग्रहण करेंगे। रात 7 से 9 बजे तक बाल कवि दरबार का आयोजन किया जाएगा।



Source link