निसान की नई SUV Nissan Magnite की इंट्रोडक्टरी शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये है
निसान नई SUV Nissan Magnite को आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. इस शानदार SUV की मार्केट में सीधी टक्कर Vitara Brezza, Venue, Sonet और Maruti Baleno जैसी हैचबैक कारों से है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 2, 2020, 1:54 PM IST
भारत की है सबसे सस्ती SUV
इसकी शुरुआती कीमत 5.54 लाख रुपये (एक्सशोरूम दिल्ली) है. हालांकि, कंपनी ने 31 दिसंबर 2020 तक Nissan Magnite की बुकिंग कराने पर सभी ग्राहकों के लिए इंट्रोडक्टरी शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये रखी है. इस तरह यह भारत की सबसे सस्ती एसयूवी है. इसकी बुकिंग निसान की आधिकारिक वेबसाइट से कराई जा सकती है. Magnite को भारत में अक्टूबर माह में अनवील किया गया था.
फीचर्सनई Nissan Magnite में एलईडी लाइटिंग के साथ Bi Projector LED हेडलैंप, डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स, 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. ग्राहकों को मैग्नाइट में आल राउंड व्यू मॉनिटर फीचर के अलावा कैबिन में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto फंक्शन के साथ 8 इंच टचस्क्रीन का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल जाता है. Nissan Magnite के फ्रंट में ग्राहकों को एल शेप वाली LED DRLs और LED फॉग लैंप्स भी मिलेंगे.

इंजन
Nissan Magnite को दो इंजन ऑप्शन के साथ आई है, जिनमें 1.0 लीटर 3 सिलिंडर नेचरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 72bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का दूसरा इंजन 1.0 लीटर 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में 99bhp की पावर और 160nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं इसका CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला इंजन 99bhp की पावर और 152Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.