अतिक्रमण हटाओ अभियान: तीनबत्ती से लेकर राहतगढ़ बस स्टैंड तक कार्रवाई, सामान किया जब्त

अतिक्रमण हटाओ अभियान: तीनबत्ती से लेकर राहतगढ़ बस स्टैंड तक कार्रवाई, सामान किया जब्त


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार को मुख्य बाजार में निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची।

बुधवार सुबह से शहर के कटरा बाजार में नगर निगम का अमला व कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ पहुंची। टीम ने तीनबत्ती से लेकर राहतगढ़ बस स्टैंड तक सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। मुख्य सड़क के दोनों ओर जमा चाय-पान टपरी व दुकानदारों का सामान, हाथ ठेले हटाए गए।

दरअसल, शहर के मुख्य बाजार लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में है। कई बार अतिक्रमण हटाने के दावे प्रशासन द्वारा किए जाते रहे हैं। मंगलवार को हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एक बार फिर मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण मुद्दा उठा। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने दूसरे दिन यानी बुधवार से ही अतिक्रमण हटाने पर सहमित दी। इसके बाद सुबह से अमला मौके पर पहुंच गया।

अमला देख भागने लगे अतिक्रमणकारी

अतिक्रमण अमले को देखते ही अधिकांश हाथ ठेला व्यापारी गलियों के रास्ते भागे, लेकिन जिन दुकानदारों ने नालों व फुटपाथ पर स्थायी अतिक्रमण कर दुकानों के स्टॉल लगा लिए थे। अमले ने ऐसे सभी स्टॉल को जब्त किया। दोपहर करीब दो बजे तक राहतगढ़ बस स्टैंड पर पुलिस बल की मौजूदगी में निगम के अमले द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान दुकानदाराें का चालान भी काटा गया। कार्रवाई के दौरान निगम के प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रणय कमल खरे, कोतवाली टीआई नवल आर्य सहित अन्य कर्मचारी व पुलिस जवान मौजूद रहे।



Source link