चेन पुलिंग,12 मिनट खड़ी रही ट्रेन: घर का मुखिया ट्रेन में नहीं चढ़ पाया तो खींच दी ट्रेन, भरना पड़ा जुर्माना

चेन पुलिंग,12 मिनट खड़ी रही ट्रेन: घर का मुखिया ट्रेन में नहीं चढ़ पाया तो खींच दी ट्रेन, भरना पड़ा जुर्माना


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एसी एपी एक्सप्रेस की घटना

घर का मुखिया ट्रेन में नहीं चढ़ पाया तो परिजन ने चेन पुलिंग कर दी। घटना मंगलवार रात ग्वालियर रेलवे स्टेशन की है। चेन पुलिंग से 12 मिनट ट्रेन पुल के नीचे खड़ी रही। बाद में पता लगा कि घर का मुखिया भीड़ अधिक होने पर दूसरे कोच में चढ़ गए थे। आरपीएफ ने चेन खींचने वाले पर केस बनाकर 1 हजार रुपए का जुर्माना किया है।

शहर के सिटी सेंटर में रहने वाले रमेश कुमार परिवार के 8 सदस्यों के साथ ग्वालियर से भोपाल जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। उनका मंगलवार रात एसीएपी एक्सप्रेस से भोपाल जाने के लिए के लिए रिजर्वेशन था। रात 11.51 बजे एसी एपी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर आई। काफी भीड़ होने पर एक गेट से सभी परिजन ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। 2 मिनट बाद ट्रेन चल दी। पर तभी घर के सदस्यों को कोच में घर के मुखिया ही नहीं दिखे। जिस पर तत्काल उन्होंने चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग के बाद पता लगा कि जिसके लिए यह काम किया है वह दूसरे कोच से चढ़कर अपने कोच में आ गए। पर अब देर हो चुक थी। चेन पुलिंग के चक्कर में पड़ाव और एजी ऑफिस पुल के नीचे 12 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।रेलवे पुलिस ने चेन पुलिंग को चेतावनी देने के बाद केस बनाकर जुर्माना किया है।



Source link