- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- 40 Boxes Of Illegal Liquor Worth Rs One Lakh 80 Thousand Seized, Action Taken At Two Places
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- पुलिस ने दो स्थानों पर कार्रवाई कर पकड़ी अवैध शराब
पुलिस द्वारा अवैध शराब को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को राहतगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख 80 हजार रुपए की शराब बरामद की।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि विदिशा जिले से अवैध शराब की एक बड़ी खेप आ रही है। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और क्षेत्र के सेनपा गांव के एक खेत से 40 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के तार सागर और विदिशा जिले से जुड़े हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
जल्द ही आरोपियों के नाम का खुलासा भी किया जाएगा। वहीं दूसरा मामला थाना छानबीला क्षेत्र का है। यहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इमलाखेड़ा गांव से हल्के राठौर को अवैध रुप से शराब विक्रय करते हुए पकड़ा। आरोपी से पुलिस ने पांच लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत पांच सौ रुपए बताई जा रही है जब्त की है। आरोपी के विरूद्ध धारा-34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।