प्रशासन के ताबड़तोड़ छापे: पशु अहार की तिली से बनाया जा रहा था खाद्य तेल, एमपी, यूपी में होता था सप्लाई

प्रशासन के ताबड़तोड़ छापे: पशु अहार की तिली से बनाया जा रहा था खाद्य तेल, एमपी, यूपी में होता था सप्लाई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गिरवाई हिमानी-शिवानी फर्म पर सड़ी तिली दिखाते पुलिस जवान, इसी से बनता था तेल

  • -गिरवाई स्थित हिमानी शिवानी फर्म, हजीरा स्थित सतीश-मुकेश ऑइल मिल सहित 5 स्थानों पर छापे
  • हिमानी-शिवानी फर्म के संचालक पर रासुका लगाई जाएगी

बुधवार को प्रशासन ने शहर में ताबड़तोड़ छापे मारे हैं। गिरवाई और हजीरा पर दो फर्म में पशु अहार की तिली में मिलावट कर खाद्य तेल बनाया जा रहा था। इन फर्म से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में यह मिलावटी व जानलेवा तेल सप्लाई किया जाता है। इसके संचालक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने तत्काल दोनों फर्म को सील किया है। इसके साथ ही बाराघाटा पर जोधपुर मिष्ठान भंडार के किचन और गिरवाई में एक पॉपकॉर्न फैक्ट्री पर भी कार्रवाई की है। पूरे एक्शन के दौरान कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे थे।

काफी समय से शहर में मिलावटी खाद्य तेल की शिकायत मिल रही थीं। इस पर बुधवार शाम को जिला प्रशासन की टीमें खुद कलेक्टर के निर्देश और नेतृत्व में कार्रवाई के लिए निकली हैं। सबसे पहले छापामार दल गिरवाई स्थित अशोक बंसल की फर्म हिमानी-शिवानी क्रेडिट फीड्स पर पहुंचे। यहां जब प्रशासन की टीम पहुंची तो आंखे फटी रह गईं। पशु अहार के तिली में मिलावट कर उससे खाद्य तेल बनाया जा रहा था। जिनको ड्रमों में भरकर रखा गया था। कलेक्ट्रर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह यह देखकर नाराज हुए और अफसरों से कहा कि अभी तक यह फर्म कैसे चल रही थी। सैंपलिंग कर माल जब्त कराया है। इसके बाद हजीरा स्थित सतीश-मुकेश फर्म पर पहुंचे। यहां भी गंदी और सड़ी तिली से खाद्य तेल बनाया जा रहा था। यहां भी माल जब्त कर सैंपलिंग की गई है।

जोधपुर मिष्ठान पर मिला गरी का सड़ा बुरादा

इसके बाद प्रशासन की टीम झांसी रोड बाराघाटा जोधपुर मिष्ठान भंडार के गोदाम और किचन पर पहुंची। यहां काफी गंदगी फैली नजर आई। इस पर कलेक्टर काफी नाराज हुए। अंदर किचन में 60 किलो गरी का बुरादा मिला है जो एक्सपायरी डेट था। तत्काल इसे जब्त कराकर सैंपलिंग कराई गई है। गंदगी पर नोटिस जारी करने के लिए कहा गया है।

गंदगी में बन रहा था कॉर्न

गिरवाई इलाके में ऊं सांई गृह उद्योग पर भी छापा मारा है। यहां गोवा गुटखे के पाउच के रैपर से तैयार पैकेट में गंदगी में पॉप कॉर्न बनता मिला है। यहां भी सैंपलिंग की गई है।

जीडीपी एग्रो पर की सैंपलिंग

प्रशासन की टीम ने बाराघाटा पर ही जीडीपी एग्रो एण्ड फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड पर भी छापामार कार्रवाई की है। यहां सरसों, तिली व मेज स्टार्च के सैंपल लिए गए हैं। यहां 4500 किलो तिली, 300 किलो मेज स्टार्च जब्त किया गया है।



Source link