रवींद्र जडेजा ने तीसरे वनडे मैच में 50 गेंद पर 66 रन बनाए.
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बुधवार को कैनबरा में तीसरा वनडे मैच खेला गया. भारतीय टीम (Team India) ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 302 रन बनाए. भारत की ओर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 150 रन की साझेदारी की.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 2, 2020, 1:06 PM IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बुधवार को कैनबरा में तीसरे वनडे मैच (Canberra ODI) खेला गया. भारतीय टीम (Team India) ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 302 रन बनाए. भारत की ओर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और रवींद्र जडेजा ने 150 रन की साझेदारी की. इसी की बदौलत भारत 300 का स्कोर पार कर सका.
भारत सीरीज के पहले दो मैच हार चुका है. दूसरी हार के बाद पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठाए थे. उनका कहना था कि भारत को या तो स्पेशलिस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज या बेहतरीन ऑलराउंडर को ही प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए. मांजरेकर ने कहा कि रवींद्र जडेजा का नाम लेते हुए कह कि उन्हें जडेजा से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन वे बैट या गेंद से मैच नहीं जिता सकते.
रवींद्र जडेजा ने तीसरे वनडे मैच में 50 गेंद पर 66 रन बनाकर संजय मांजरेकर को करारा जवाब दिया. वे जब बैटिंग करने आए थे तब भारत का स्कोर 5 विकेट पर 152 रन था. जडेजा ने पांड्या के साथ मिलकर टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया और कुल स्कोर 302 पहुंचा दिया.पूर्व क्रिकेटर व कॉमेंटेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अक्सर अंडररेटेड प्लेयर माना जाता है. लेकिन उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. वे ना सिर्फ बड़े शॉट लगा सकते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर सिंगल-डबल लेकर पारी भी संभाल सकते हैं.