- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Grandfather Wrote A Letter Before The Grandson’s Wedding, Even If I Am Not, Do It With Pomp, Took His Last Breath Two Days Before The Wedding
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
महेश नगर निवासी समाजसेवी रामकृष्ण गुप्ता (88) का बुधवार को निधन हो गया। उनके पोते की 4 दिसंबर को शादी है, जिसकी सारी तैयारियां हो चुकी हैं।
निधन के बाद घर में एकत्रित परिजन विवाह कार्य स्थगित करना चाहते थे। दूल्हे आयुष के पिता विनोद गुप्ता के बरसों पुराने मित्र राम मूंदड़ा ने बताया घर में यह चर्चा चल ही रही थी कि दामाद शंकरलाल गुप्ता पहुंचे और उन्होंने एक लिफाफा विनोद को सौंपते हुए कहा- बाबूजी (रामकृष्ण गुप्ता) दे गए थे। उन्होंने कहा था कि मुझे कुछ हो जाए तो यह लिफाफा पढ़ लेना।
दूल्हे के पिता ने लिफाफा खोला तो उसमें बाबूजी की लिखी चिट्टी मिली, जिसमें उन्होंने लिखा- मेरा निधन हो जाए तो भी मेरे पोते (आयुष) का विवाह नहीं टालना। सभी कार्यक्रम धूमधाम से होना चाहिए। परिजन बाबूजी का अंतिम संस्कार कर घर पहुंचे और सभी वरिष्ठ लोगों ने चर्चा कर निर्णय लिया कि बाबूजी की अंतिम इच्छानुसार विवाह करेंगे। 3 दिसंबर को सारे क्रियाकर्म पूर्ण कर 4 दिसंबर को शादी की जाएगी।
पोते के विवाह को लेकर वे बेहद खुश थे। 88 वर्ष के होने के बावजूद पूरी तरह स्वस्थ थे एवं रात 1 बजे तक विवाह की तैयारियों को लेकर चर्चा की। परिवार के दोनों बेटों ने उनकी आत्म शांति के लिए 3 दिसंबर को उज्जैन में विधि-विधान क्रियाकर्म करने और 4 दिसंबर को शुभ मुहूर्त में पोते का विवाह करने का निर्णय लिया है।