अन्य बल्लेबाजों की तुलना मेरे साथ हो और मेरी तुलना दूसरे के साथ नहीं की जाए: बाबर आजम

अन्य बल्लेबाजों की तुलना मेरे साथ हो और मेरी तुलना दूसरे के साथ नहीं की जाए: बाबर आजम


बाबर आजम चाहते हैं कि अन्य बल्लेबाजों की तुलना मेरे साथ हो

बाबर आजम ने एक यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, ”इन शीर्ष बल्लेबाजों से तुलना होने और दुनिया के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल होने पर मुझे गर्व महसूस होता है.”

कराची. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे आधुनिक युग के महान खिलाड़ियों से तुलना होने पर बाबर आजम (Babar Azam) को गर्व होता है, लेकिन पाकिस्तान के इस युवा कप्तान (Pakistan Cricket Team Skipeer) की इच्छा उन बुलंदियों तक पहुंचने कि है जब उन्हें पैमाना मानकर अन्य बल्लेबाजों की उनसे तुलना की जाए.

बाबर आजम ने एक यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, ”इन शीर्ष बल्लेबाजों से तुलना होने और दुनिया के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल होने पर मुझे गर्व महसूस होता है. लेकिन मेरा सपना है कि एक दिन मैं भी ऐसी जगह पहुंचू, जहां अन्य बल्लेबाजों की तुलना मेरे साथ हो और मेरी तुलना दूसरे के साथ नहीं की जाए.”

पाकिस्‍तानी टीम को न्‍यूजीलैंड से भेजा जा सकता है वापस, आखिरी चेतावनी के बाद 3 और खिलाड़ियों को हुआ कोरोना

उन्होंने कहा, ”मुझे यह भी पता है कि मुझे उनकी तरह प्रत्येक हालात में प्रदर्शन करना होगा और उनके साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी. मैं भी उनकी तरह प्रदर्शन करना चाहता हूं और टीम के लिए उनकी तरह मैच जीतना चाहता हूं.”26 साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि मुश्किल विदेशी दौरों पर रन बनाने से काफी संतुष्टि मिलती है और यही कारण है कि वह न्यूजीलैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं.

ब्रेक मांगने से डरते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी, मंडराता है टीम से बाहर होने का खतरा: आमिर

उन्होंने कहा, ”जब आप ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी जगहों पर रन बनाते हो तो आपको संतुष्टि मिलती है और लोग आपके प्रदर्शन पर गौर करते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज कड़ी होगी, लेकिन मैं दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज में रन बनाने के लिए बेताब हूं.”





Source link