IND vs AUS: नेट सत्र के दौरान चोटिल हुए भारतीय गेंदबाज को भेजा गया स्वदेश!

IND vs AUS: नेट सत्र के दौरान चोटिल हुए भारतीय गेंदबाज को भेजा गया स्वदेश!


इशान पोरेल को ऑस्‍ट्रेलिया से स्‍वदेश भेज दिया गया है. (फोटो क्रेडिट: इशान पोरेल ट्विटर हैंडल)

नेट सत्र के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. बीसीसीआई सूत्र के अनुसार उन्‍हें कुछ दिन पहले ही ऑस्‍ट्रेलिया से भारत भेज दिया गया था

नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई में टीम इंडिया (Team India) बुधवार को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेलने मैदान पर उतरेगी और इससे पहले बंगाल के उभरते हुए तेज गेंदबाज इशान पोरेल को ऑस्‍ट्रेलिया से स्‍वदेश भेज दिया गया है. नेट सत्र के दौरान उनके पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. बीसीसीआई (BCCI) के एक सूत्र के अनुसार इशान पोरेल (Ishan Porel) की पैर की मांसपेशियों में चोट है और वह कुछ दिनों पहले भी भारत आ गए थे. यह पैर की मांसपेशियों की चोट है लेकिन इसके स्तर का पता राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में आकलन के लिए जाने पर ही चलेगा.

टी नटराजन को पहले ही मुख्य टीम में शामिल कर लिया गया है और ऐसे में पूरी तरह से नेट गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम के साथ सिर्फ उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी बचे हैं. शुरुआत में पोरेल, त्यागी, नटराजन और कमलेश नागरकोटी को नेट गेंदबाज के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया था. नागरकोटी हालांकि टीम के ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले ही हट गए थे, क्योंकि चोटिल होने के डर के कारण उनके गेंदबाजी के बोझ के प्रबंधन की जरूरत थी.

पिछले सीजन की थी लंबे ब्रेक से वापसी

आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रहे पोरेल को मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी के अलावा पिछले सत्र में न्यूजीलैंड के ए दौरे पर अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें चार नेट गेंदबाजों में से एक के रूप में चुना गया था. इससे पहले 2018 में अंडर-19 विश्व कप के बाद चोटिल होने के कारण पोरेल ने लंबा ब्रेक लिया था, लेकिन पिछले घरेलू सत्र में अच्छी वापसी की.यह भी पढ़ें : 

IND vs AUS: तस्वीरों में सामने आया कोहली का गुस्सा, मैदान पर लगाई बुमराह, चहल, जडेजा की क्लास, देखें PICS

IND vs AUS, 3rd ODI: सम्‍मान बचाने के लिए इन 2 खिलाड़ियों को Playing 11 में शामिल करेंगे कोहली!

सूत्र ने कहा कि अगर यह ग्रेड एक की चोट है तो पूरी आशंका है कि पोरेल मुश्ताक अली ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे, जो बंगाल के लिए अच्छी खबर नहीं है. हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि बेंगलुरू में उनका रिहैबिलिटेशन कैसे चलता है. उम्मीद करते हैं कि वह लंबे समय तक बाहर नहीं रहेंगे.





Source link