- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Slogan In Indore In Support Of Farmer Movement Tearing Anti farmer Bill, Now These Two Slogans
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर भी प्रदर्शन में शामिल हुईं।
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आंदोलन की गर्मी अब मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर तक भी पहुंचने लगी है। गुरुवार को रीगल चौराहे पर इसकी एक झलक देखने को मिली। यहां सैकड़ों की संख्या में किसान दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसान विरोधी बिल फाड़ दो, बिल को वापस लो… अभी तो ये लड़ाई है आगे और लड़ाई है.. जैसे नारे लगाए गए।

करीब दो घंटे तक किसान चौराहे पर डंटे रहे।
किसान आंदोलन के समर्थन में गुरुवार दोपहर रीगल चौराहे पर संख्या में किसान यहां पहुंचे। उनका कहना था कि किसान आंदोलन को लोगों का ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है। किसान आंदोलन से एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए और किसान विरोधी तीनों कानून को वापस लेने की मांग करते हुए यह प्रदर्शन किया गया है। धरना आंदोलन में किसान संघर्ष समन्वय समिति की वर्किंग ग्रुप सदस्य नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर भी शामिल हुईं।