कोरोना: गुरुवार को कोरोना से दोे की मौत, 56 नए संक्रमित मिले, 102 ठीक होकर घर गए

कोरोना: गुरुवार को कोरोना से दोे की मौत, 56 नए संक्रमित मिले, 102 ठीक होकर घर गए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिला अस्पताल में गुरुवार को लिए गए 2081 से अधिक सैंपल की रिपोर्ट आई है

  • -नाइट कर्फ्यू का दिखने लगा है असर, लगातार पांचवे दिन 100 से कम मिले संक्रमित

जिले में कोरोना की स्थिति में अब सुधार दिखने लगा है। गुरुवार को 2081 से अधिक सैंपलिंग में से सिर्फ 56 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। लगातार पांचवा दिन है जब सौ से कम संक्रमित मिले हैं। शासन द्वारा लगाए गए नाइट कर्फ्यू का अब सकारात्मक असर दिखने लगा है।

वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए शासन, जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन लगातार करवाया जा रहा है। यही कारण है कि गुरुवार को दिन भर में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट जब शाम को आई है तो उसमें सिर्फ 56 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी संक्रमित को आइसोलेशन में रखा गया है। 20 फीसदी मरीज जिनको सांस लेने में परेशानी हो रही थी, उनको सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि बचे हुए एक्टिव केस 653 हैं। जिनका विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चल रहा है।

कोरोना से दो की मौत

गुरुवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। जिनमें 67 वर्षीय दीपक शर्मा निवासी नया बाजार और लोहिया बाजार निवासी राजेश थरेजा शामिल हैं। कोरोना से मौत होने वालों में दीपक शर्मा, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी के पूर्व कुल सचिव रहे हैं।

वैक्सीन के लिए जिला टास्क फोर्स का गठन

स्वास्थ विभाग के आयुक्त डॉ. संजय गोयल ने कोविड-19 की वैक्सीन के संबंध आने वाले समय में निर्णय लेने के लिए जिला टास्क फोर्स का गठन किया है। जिसमें कलेक्टर को अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी को संयोजक, जिला टीकाकरण अधिकारी को सदस्य सचिव, सदस्य के रूप में महिला बाल विकास अधिकारी, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, शहर विकास विभाग, खेल एवं कल्याण विभाग, जनसंपर्क विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, राजस्व, श्रम आदि अन्य विभागों को शामिल किया गया है।



Source link