हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी हुई (PIC: BCCI/Twitter)
जडेजा और पंड्या की शानदार पारियों के दम पर ही भारत 300 से अधिक स्कोर बना सका, वह भी तब, जब एक समय लग रहा था कि भारत 260-270 तक ही पहुंच पाएगा. टीम इंडिया में अपनी हिटिंग से ‘रॉकस्टार’ का दर्जा पाने वाले पांड्या ने बाएं हाथ के ऑल राउंडर जडेजा को अब यह तमगा दे दिया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 3, 2020, 3:25 PM IST
मैच के बाद अपनी और रविंद्र जडेजा की साझेदारी पर बात करते हुए हार्दिक पंड्या ने कहा कि वह जडेजा के साथ बेहतर फील करते हैं. उन्होंने कहा, ”मुझे खुशी हुई कि जडेजा ने रॉकस्टार की भूमिका निभाई. अब मैं पिता कहलवाना चाहता हूं. ऐसे में अब रॉकस्टार जडेजा के लिए ठीक है.”
IND vs AUS: अंतिम टी20 के लिए दर्शकों से खचाखच भरा होगा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
हार्दिक पंड्या ने टी नटराजन की भी तारीफ की. कैनबरा में नटराजन ने अपना पहला वनडे मैच खेला. इस मैच में उन्होंने टीम इंडिया के विकेटों के सूखे को दूर किया. नटराजन की तारीफ करते हुए हार्दिक ने कहा, ”जिस बैकग्राउंड से नटराजन आते हैं, वह काफी प्रेरणादायक है.” हार्दिक पांड्या तीसरे वनडे में 76 गेंदों पर 92रन बनाकर सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी रहे.वहीं, रविंद्र जडेजा ने 50 गेंदों पर 66 रन बनाए. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 150 रन की भागीदारी हुई. टीम इंडिया में फिलहाल जडेजा और पंड्या दो ऑलराउंडर हैं. ये दोनों तीनों ही फॉर्मेट में टीम के साथ हैं. हालांकि, पांड्या बैक इंजरी के कारण अभी गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं. बेशक उन्होंने दूसरे वनडे में गेंदबाजी की थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी ना करने का फैसला किया.
अगले साल IPL में 2 नई टीमों की होगी एंट्री! BCCI की AGM लिया जा सकता है आखिरी फैसला: रिपोर्ट
तीसरा वनडे भले ही भारत जीत गया हो, लेकिन वह पहले दोनों वनडे मैच हारने के साथ ही सीरीज हार चुका था. अब 4 दिसंबर से दोनों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला टी20 मैच कैनबरा और बाकी दो टी20 सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे.