विलियमसन की दमदार पारी (फोटो- AP)
NZ Vs WI:अपना पहला टेस्ट खेल रहे विल यंग पांच रन बनाकर आउट हो गए. विलियमसन ने इसके बाद टॉम लैथम के साथ 154 रन की साझेदारी की .
विलियमसन और लैथम की साझेदारी
अपना पहला टेस्ट खेल रहे विल यंग पांच रन बनाकर आउट हो गए. विलियमसन ने इसके बाद टॉम लैथम के साथ 154 रन की साझेदारी की . लाथम को 32वें ओवर में 45 के स्कोर पर जीवनदान मिला जब होल्डर के ओवर में विकेटकीपर शेन डोरिच ने गेंद लपकी . गेंदबाज या कैरेबियाई खिलाड़ियों ने हालांकि अपील ही नहीं की .
विलियमसन की दमदार पारीलैथम को 86 के स्कोर पर केमार रोच ने बोल्ड किया . इस बीच विलियमसन ने अपने धीर गंभीर स्वभाव के अनुरूप खेलते हुए एक छोर संभाले रखा . इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं था कि दोनों बल्लेबाजों ने संयम से काम लिया जिसका फल मिला . विलियमसन ने अपना अर्धशतक 134 गेंदों में पूरा किया .
ये भी पढ़ें:-ENG vs SA: मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम से इंग्लैंड के कप्तान को ‘कोड वर्ड’ में भेजे गए मैसेज, मचा बवाल
जोरदार टक्कर
न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट खेलने हैं जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला की मेजबानी करना है .दोनों श्रृंखला जीतने पर वह पहली बार विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच सकता है . इससे अगले साल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने का उसका दावा भी पुख्ता होगा .