आज से वनडे सीरीज़ का आगाज़ हो रहा है (फोटो- AP)
ICC T20 Rankings फिलहाल टीम इंडिया नंबर तीन पर है. भारत के खाते में 35 मैचों से 266 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. जबकि इंग्लैंड की टीम नंबर वन की पोजिशन पर है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 4, 2020, 7:07 AM IST
मौजूदा आईसीसी टी-20 रैंकिंग
इस वक्त इंग्लैंड की टीम नंबर वन की पोजिशन पर है. इंग्लैंड के खाते में 25 मैचों से 275 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. ऑस्ट्रेलिया के खाते में भी 22 मैचों से इतने ही रेटिंग प्वाइंट्स हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया कुल अंकों में पीछे है. उनके पास कुल 6047 प्वाइंट्स हैं. जबकि इग्लैंड के पास 6877 प्वाइंट्स है. प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल टीम इंडिया नंबर तीन पर है. भारत के खाते में 35 मैचों से 266 अंक हैं.
नंबर दो बनने का मौकाटीम इंडिया के पास मौका होगा आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर दो दो की पोजिशन पर पहुंचने का. अगर टीम इंडिया 3 मैचों की इस सीरीज़ में क्लीन स्पीव करती है तो फिर वो 271 रेटिंग्स के साथ नंबर दो पर पहुंच जाएगी. जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 268 रेटिंग्स के साथ नंबर तीन पर खिसक जाएगी.
ये भी पढ़ें:- हरभजन सिंह ने उड़ाया कोरोना वैक्सीन का मजाक, IPS ने लगाई फटकार
नंबर वन बनने का मौका
ऑस्ट्रेलिया के पास भी नंबर एक पर पहुंचने का मौका होगा. सीरीज जीत कर ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर पहुंच सकती है. 2-0 से सीरीज़ जीतने पर ऑस्ट्रेलिया के 276 रेटिंग प्वाइंट्स हो जाएंगे. अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां क्लीन स्वीप करती है तो फिर उनके 280 रेटिंग प्वाइंट् हो जाएंगे. जबकि ऐसे हालात में टीम इंडिया के 263 रेटिंग प्वाइंट्स हो जाएंगे. यानी पाकिस्तान से सिर्फ एक प्वाइंट ज्यादा. लिहाजा टीम पर चौथे नंबर पर खिसकने का खतरा रहेगा.