लालच पड़ी भारी: बुजुर्ग दंपती का केयर टेकर बनकर खाते से निकाल लिए 2.04 लाख रुपए, बैंक से आया कॉल, तब हुई ठगी की जानकारी

लालच पड़ी भारी: बुजुर्ग दंपती का केयर टेकर बनकर खाते से निकाल लिए 2.04 लाख रुपए, बैंक से आया कॉल, तब हुई ठगी की जानकारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • 2.04 Lakh Rupees Withdrawn From Account By Becoming Care Taker Of Elderly Couple, Call From Bank, Information About Fraud

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ओमती थाना

  • आरोपी युवती बीई कर चुकी है, छह महीने पहले प्रेमी से भी हुआ था विवाद

बीई की पढ़ाई कर चुकी 23 वर्षीय युवती ने 81 वर्षीय बुजुर्ग दंपती का केयर टेकर बनकर पहले भरोसा जीता और फिर उनके एटीएम से 2.04 लाख रुपए निकाल लिए। बैंक से बुजुर्ग दंपती के पास कॉल आया, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। ओमती पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। छह महीने पहले युवती का प्रेमी से भी विवाद हो चुका है।

बुजुर्ग दंपती का बेटा-बेटी बाहर करते हैं जॉब
जानकारी के अनुसार मिशन कम्पाउंड निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला वायलेट प्रसाद का बेटा व बेटी बाहर नौकरी करते हैं। वह पति के साथ रहती हैं। उसे केयर टेकर की जरूरत थी। उसने मोहल्ले में काम करने वाले पूजा काछी से किसी लड़की को काम करने के लिए बताने को कहा। पूजा 23 वर्षीय सुलोचना को लेकर सात अक्टूबर 2020 को उसके घर आई थी। उसने सुलोचना को काम पर रख लिया। वह घर का सारा काम करती थी और अच्छे से देखरेख भी करती थी।
पैसे निकालने के लिए दिए तो उसकी नीयत डोल गई
बुजुर्ग हाेने की वजह से दंपती कहीं आ-जा नहीं पाते हैं। इस कारण पैसे निकालने के लिए बैंक में सुलोचना को भेजा था। उसने आकर बताया कि चेकबुक का हस्ताक्षर मैच नहीं कर रहा है। वह अंगूठा निशान लेकर गई, तब भी पैसा नहीं निकला। तब वायलेट प्रसाद ने सुलोचना को एटीएम से 15 हजार रुपए निकालने के लिए दिए। पैसे निकाल कर वह ले आई, लेकिन एटीएम नहीं लौटाया।
एटीएम खुद ही रख लिया
एटीएम मांगने पर बहाना बनाती थी कि बैंक में छूट गया। फिर कहा कि घर में रखा है। 13 नवंबर को दिवाली में घर जाने के लिए छुट्‌टी ली। 20 नवंबर को बैंक वालों ने कॉल कर बताया कि एटीएम से लगातार पैसे निकल रहे हैं। मना करने पर बैंक वालों ने एटीएम बंद कर दिया। खाते की जानकारी मंगाई तो पता चला कि 2 नवंबर से 19 नवंबर के बीच में उसके खाते से एटीएम के माध्यम से 2.04 लाख रुपए निकाले गए हैं।
अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज
ओमती पुलिस ने मामले में अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज किया। पूछताछ में वायलेट प्रसाद को सिर्फ उसका मोबाइल नंबर ही पता था। मोबाइल के आधार पर पुलिस की टीम ने उसे कटनी से गिरफ्तार किया। शहर में वह हाथीताल कॉलोनी गोरखपुर में रहना बताया। सुलोचना रैदास ने प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल से इंजीनियरिंग की है। वह छह महीने पहले मदनमहल क्षेत्र में प्रेमी के साथ रह रही थी। तब प्रेमी ने उसे छत से धक्का दे दिया था। मदनमहल में इसका प्रकरण भी दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह हाथीताल में रहने लगी थी।
केयर टेकर या किराएदारों का कराएं सत्यापन
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने शहरवासियों से अपील की है कि वह अपने नौकर, केयर टेकर और किराएदारों का हर हाल में सत्यापन करा लें। उनका आधार कार्ड थाने से प्राप्त प्रोफार्मा में भरकर जमा करा दें। किसी को भी काम पर रखने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी पता कर लें। युवती को ओमती पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



Source link