जापान भी 2030 तक पेट्रोल कार की बिक्री पर लगा सकता है रोक, जानें सबसे पहले किस देश ने लगाई रोक

जापान भी 2030 तक पेट्रोल कार की बिक्री पर लगा सकता है रोक, जानें सबसे पहले किस देश ने लगाई रोक


जापान जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कारों पर प्रतिबंध लगा सकता है. (सांकेतिक फोटो)

सबसे पहले फ्रांस (France) ने पेट्रोल-डीजल इंजन की कारों की बिक्री पर रोक लगाई थी और पेरिस पर्यावरण समझौते (Paris Environmental Agreement) के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी जताई थी. वहीं कुछ दिन पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन (Boris Johnson) ने 2030 से नए पेट्रोल और डीजल वाहनों की बिक्री पर रोक लगा दी है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 5, 2020, 9:58 AM IST

नई दिल्ली. जापान में 2030 तक पेट्रोल इंजन की कारों की बिक्री बंद हो सकती है. जिनकी जगह जापान में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कार लेगी. जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर NHK की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने अक्टूबर मे कहा था कि जापान 2050 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य कर देगा. ऐसे में जापान में अगले कुछ महीनों में पेट्रोल इंजन वाली कारों पर रोक के लिए डेडलाइन सेट हो सकती है. आपको बता दें सबसे पहले फ्रांस ने पेट्रोल-डीजल इंजन की कारों की बिक्री पर रोक लगाई थी और पेरिस पर्यावरण समझौते के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी जताई थी. वहीं कुछ दिन पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने 2030 से नए पेट्रोल और डीजल वाहनों की बिक्री पर रोक लगा दी है. ऐसे में जापान पेट्रोल-डीजल इंजन की कारों पर प्रतिबंध लगाने वाला जी7 का तीसरा देश बन सकता है.

पेट्रोल-डीजल इंजन कारों पर रोक के लिए बनाया ये प्लान- जापान की सरकार के मुख्य प्रवक्ता Katsunobu Kato के अनुसार जापान सरकार का उद्योग मंत्रालय साल के आखिर तक पेट्रोल-डीजल इंजन कारों पर रोक के लिए प्लान तैयार करेगा. वहीं उन्होंने कहा कि सरकार देश की कार कंपनियों को इलेक्ट्रिक कार और हाइब्रिड पेट्रोल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने के लिए सहयोग प्रदान करेगी. Katsunobu Kato के अनुसार जापानी ऑटोमोबाइल कंपनियां विशेष कर टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन जैसी कंपनी जिनके पास अच्छी रिसर्च और डवलपमेंट रिसोर्स हैं, वे इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जगुआर ने I-Type 5 Electric रेसिंग कार लॉन्च की, फ़ॉर्मूला वन रेस के E Season में होगी शामिल

जापान की सरकार की मंशा पर कंपनियों ने साधी चुप्पी- जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर NHK ने पहले रिपोर्ट दी थी कि जापान का उद्योग मंत्रालय हाइब्रिड व्हीकल्स समेत सभी नए वाहनों के इलेक्ट्रिक रहने पर विचार कर रहा है. हालांकि अभी जापान की व्हीकल कंपनियां इस बाबत कुछ नहीं बोल रही हैं कि जापानी सरकार के इन उपायों का उनके कारोबार पर क्या असर होगा.यह भी पढ़ें: 6 लाख रुपये तक के बजट में खरीद सकते हैं इन 5 कारों को, जानिए फीचर्स के बारे में

2030 तक जापान में 55 प्रतिशत व्हीकल होंगे इलेक्ट्रिक- बैटरी से चलने वाले वाहनों पर रिसर्च करने वाली संस्था बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि, जापान में 2030 तक 55 प्रतिशत वाहन इलेक्ट्रिक हो जाने की उम्मीद है. वहीं आपको बता दें कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए दुनिया के अन्य देश भी कदम उठा रहे है. जिससे पेरिस पर्यावरण समझौते का पालन किया जा सकें. 





Source link