- Hindi News
- Local
- Mp
- Greeted By Car, Touched His Feet, Then Took Out The Cut, Shot Dead The Retired DSP, Injured
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार के एक्स-रे में गाल में फंसे दिखे छर्रे।
- जमीन के झगड़े में मारी गोली, निशाना चूकने पर गाल में लगे छर्रे
घर के बाहर बैठे रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह को कार से उतरे युवक ने पैर छूकर नमस्कार किया और कट्टा निकालकर गोली मार दी। गनीमत रही कि वे पीछे हटे और निशाना चूक गया। छर्रे उनके चेहरे पर लगे हैं। घटना शनिवार शाम 7 बजे शिवपुरी के महल रोड की है। घटना के बाद कट्टा लहराते हुए हमलावर भाग गया। घायल रिटायर्ड डीएसपी को परिजन ने अस्पताल पहुंचाया। हमलावर की पहचान हो गई है। उसके पिता से घायल का विवाद सुबह हुआ था। इसी का बदला लेने वह आया था।
शाम को रिटायर डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार महल रोड स्थित घर के बाहर कुछ लोगों के साथ बैठे थे। इसी दौरान सौरभ चौहान नामक युवक कार से आया। गाड़ी से उतरकर वह सुरेश के नजदीक पहुंचा। मास्क पहने होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। सुरेश को लगा कि उनका ही पहचान वाला है। इस कारण वह और नजदीक पहुंच गया। युवक ने उनके पैर छुए फिर कट्टा निकालकर कनपटी पर अड़ा दिया। कट्टा देखते ही सुरेश संभले, तब तक युवक ने फायर कर दिया। गोली पास से निकल गई और छर्रे सुरेश के गाल और माथे पर जा लगे। इसके बाद हमलावर भाग गया।
जमीन का विवाद
शिव कॉलोनी के सामने जमीन पर कुछ लोगों द्वारा प्लॉट काटे जा रहे हैं। बताया जाता है, प्लॉट काटने वाले लोग रिटायर्ड डीएसपी के करीबी हैं। सुबह सौरभ के पिता छुन्ना चौहान का इसी जमीन को लेकर सुरेश से झगड़ा हुआ था, जिसमें छुन्ना को पुलिस पकड़कर ले गई और जेल भेज दिया। इसी से सौरभ नाराज था।